[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

समय पर राशन नहीं देने का विरोध:नीमकाथाना में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

समय पर राशन नहीं देने का विरोध:नीमकाथाना में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

समय पर राशन नहीं देने का विरोध:नीमकाथाना में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन, जिला कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

नीमकाथाना : नीमकाथाना जिले के टोडा इलाके की ग्राम पंतायत दरीबा में राशन डीलर के द्वारा खाद्य सामग्री समय पर नहीं बाटने को लेकर ग्रामीणों ने प्रदर्शन किया। साथ ही समय पर राशन नहीं बाटने पर ग्रामीणों ने आक्रोश जताया।

शिकायत को लेकर ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर नीमकाथाना को ज्ञापन सौंपकर कार्रवाई की मांग की। ग्रामीणों का आरोप है कि राशन डीलर एक महीने पहले ही राशन सामग्री प्राप्त करने की पर्चियां काट देता है और कई महीनो से समय पर राशन नहीं मिलता है। जब महीने के दो चार-पांच दिन रह जाते हैं। तब राशन मिलता है। जिससे कई लोग राशन लेने से वंचित रह जाते हैं। साथ ही ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि राशन डीलर राशन के लिए अंगूठा लगवा लेता है, लेकिन दो-दो महीने तक राशन नहीं देता है। ग्रामीणों ने कलेक्टर से राशन डीलर की जांच करवा कर कार्रवाई करने की मांग की।

राशन डीलर विक्रम गुर्जर का कहना है कि 3 ग्राम पंचायत पड़ती हैं। घसीपुरा, हसामपुर और दरीबा पंचायतो का कोटा है। दरीबा ग्राम पंचायत में अस्थाई रूप में राशन वितरण करता हूं। टाइम के अनुसार महीने की 20 तारीख से 30 तारीख तक दरीबा में राशन वितरण करता हूं। मैंने किसी का भी राशन नहीं रख रखा है, जो बाहर लोग रहते हैं। उनका भी बकाया रह जाता है, जो वह जब लोग आते हैं तब उनको दे देता हूं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin