[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

साली की शादी में नाचते-नाचते जीजा की मौत, VIDEO:DJ पर पत्नी के साथ कर रहा था डांस, साइलेंट अटैक आने से बेसुध होकर गिरा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पालीराजस्थानराज्य

साली की शादी में नाचते-नाचते जीजा की मौत, VIDEO:DJ पर पत्नी के साथ कर रहा था डांस, साइलेंट अटैक आने से बेसुध होकर गिरा

Rajasthan Wedding Dance Heart Attack Death 30 वर्षीय युवक मूलरूप से पाली का रहने वाला था। नौकरी की वजह से मृतक उदयपुर में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। साली की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित उदयपुर से सिरोही आया था।

पाली : साली की शादी के रिसेप्शन में डांस करते-करते एक युवक की मौत हो गई। युवक अपनी पत्नी के साथ डीजे पर डांस कर रहा था। अचानक वह डांस फ्लोर पर गिर गया और बेहोश हो गया। उसे तुरंत हॉस्पिटल ले जाया गया, लेकिन तब तक युवक की मौत हो चुकी थी। रिसेप्शन का एक वीडियो भी सामने आया है। वीडियो सिरोही जिले के सिंधु भवन का है। वीडियो में पूरण सिंघाड़िया (30) पुत्र बस्तीराम सिंघाड़िया अपनी पत्नी उमा के साथ डांस करता दिख रहा है। वह अचानक गिर जाता है।

पत्नी और बेटे के साथ पूरण सिंघाड़िया। (फाइल फोटो)
पत्नी और बेटे के साथ पूरण सिंघाड़िया। (फाइल फोटो)

शादी में शामिल होने उदयपुर से आए थे सिरोही
पूरण सिंघाड़िया मूल रूप से सोजत सिटी के जटियों का बास (पाली) का रहने वाला था। फिलहाल उदयपुर में पत्नी और बेटे के साथ रहता था। साली की शादी में शामिल होने के लिए परिवार सहित उदयपुर से सिरोही आया था।

रिश्तेदार (साले) गजेन्द्र सिंघाड़िया ने बताया कि उनके मामा केवलचंद जालोटिया सिरोही के महिला थाने में ASI हैं। उनके बेटे हरीश उर्फ मोंटू ने सिरोही के वार्ड 12 की पार्षद ज्योति तोलानी को धर्म बहन बना रखा है। उनका पूरा परिवार ज्योति तोलानी को बेटी की तरह मानता है। उसकी 26 सितंबर को जयपुर में शादी थी। 24 सितंबर की शाम को सिरोही के सिंधु भवन ( मैरिज गार्डन) में रिसेप्शन था। रिसेप्शन में मामा की बेटी उमा भी पति पूरण सिंघाड़िया और 4 साल के बेटे रिषभ के साथ उदयपुर से आई थी।

बेटे रिषभ के जन्म के समय पूरण और उनकी पत्नी उमा। (फाइल फोटो)
बेटे रिषभ के जन्म के समय पूरण और उनकी पत्नी उमा। (फाइल फोटो)

पत्नी के साथ डांस करते-करते हुए बेहोश
वीडियो में पूरण और उमा डांस करते दिख रहे हैं। करीब डेढ़ मिनट के इस वीडियो में एक छोटी बच्ची भी दिख रही है। वह पूरण के साले (हरीश) की बेटी है। एक रिश्तेदार बच्ची को लेकर जाता है। उसके बाद पति-पत्नी फिर से डांस करने लगते हैं। इस दौरान अचानक पूरण डांस फ्लोर पर बेहोश होकर गिर जाता है। उमा पास जाकर देखती है तो पूरण की सांसें फूल रही थी। रिश्तेदारों ने उसे संभाला और तुरंत सिरोही के सरकारी हॉस्पिटल में लेकर गए। जांच के बाद डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर्स के अनुसार, पूरण की मौत का कारण साइलेंट कार्डियक अरेस्ट था।

उदयपुर रहता था परिवार
गजेन्द्र सिंघाड़िया ने बताया कि बहन और जीजा अपने बेटे के साथ उदयपुर के हिरण मगरी में किराए के मकान में रहते थे। जीजा उदयपुर के महाराणा भोपाल कॉलेज में GNM को पढ़ाते थे और खुद भी MSC नर्सिंग कर रहे थे। वहीं बहन उमा बीएड पास है। वह REET की तैयारी कर रही है। पूरण के माता-पिता सोजत में रहते हैं। सिरोही से शव सोजत ले जाकर 25 सितंबर को अंतिम संस्कार किया गया।

पत्नी के साथ डांस करते-करते हुए बेहोश

डॉक्टर बोले- हैवी एक्साइज में आता है डांस
पाली के बांगड़ हॉस्पिटल के वरिष्ठ डॉक्टर प्रवीण गर्ग ने बताया कि इस बीमारी को हाइपरट्रॉफिक कार्डियोमायोपैथी कहा जाता है। इसमें दिल की मांसपेशियां मोटी हो जाती हैं जिससे हार्ट में खून पंप करना मुश्किल होता है। ऐसे व्यक्ति जब अचानक ज्यादा व्यायाम या डांस करते हैं तो ब्लड फ्लो बढ़ जाता है। इसके कारण अटैक आ जाता है, जिसे कार्डियक अरेस्ट भी कहते हैं। इसमें दिल अचानक काम करना बंद कर देता है। शरीर के अंगों तक सही तरह से ब्लड की सप्लाई नहीं हो पाती और ब्रेन में ऑक्सीजन न पहुंचने की वजह से इंसान की मौत हो जाती है। यही कारण है कि अचानक डांस करते हुए या जिम में व्यायाम करते हुए मौत हो जाती है। डांस हैवी एक्सरसाइज में आता है।

पूरण सिंघाड़िया अपनी पत्नी उमा के साथ। (फाइल फोटो)
पूरण सिंघाड़िया अपनी पत्नी उमा के साथ। (फाइल फोटो)

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22