[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

कोटा में होगा प्रदेश का दूसरा पासपोर्ट कार्यालय:स्पीकर बिरला 29 को करेंगे उद्घाटन, विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन रहेंगे मौजूद


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
कोटाटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

कोटा में होगा प्रदेश का दूसरा पासपोर्ट कार्यालय:स्पीकर बिरला 29 को करेंगे उद्घाटन, विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन रहेंगे मौजूद

कोटा में होगा प्रदेश का दूसरा पासपोर्ट कार्यालय:स्पीकर बिरला 29 को करेंगे उद्घाटन, विदेश राज्य मंत्री मुरलीधरन रहेंगे मौजूद

कोटा : लोक सभा अध्यक्ष ओम बिरला के प्रयासों से दक्षिण व दक्षिण-पूर्वी राजस्थान को एक बड़ी सौगात मिलने जा रही है। स्पीकर बिरला और विदेश राज्य मंत्री वी. मुरलीधरन शुक्रवार को कोटा में औद्योगिक क्षेत्र स्थित रोड नंबर 2 पर प्रदेश के दूसरे पासपोर्ट कार्यालय का शुभारंभ करेंगे। इससे अब कोटा में ही पासपोर्ट जारी करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो जाएगी। शुक्रवार सुबह 11 बजे इसका उद्घाटन होने के बाद स्थानीय स्तर पर पासपोर्ट जारी होना प्रारंभ हो जाएंगे। उद्घाटन कार्यक्रम के बाद स्पीकर बिरला और मंत्री मुरलीधरन करियर पाइंट ऑडिटोरियम में आयोजित सभा को संबोधित करेंगे।

15 जिले के लोगों को होगी धन-समय की बचत

पूर्ण पासपोर्ट कार्यालय होने के कारण बूंदी, बारां, झालावाड़, सवाईमाधोपुर, चित्तौड़गढ़, भीलवाड़ा, उदयपुर, प्रतापगढ़, डूंगरपुर, राजसमंद, बांसवाड़ा तथा नवगठित शाहपुरा, गंगापुर सिटी व सलूम्बर जिले के लोगों के लिए कोटा अब सबसे नजदीकी पासपोर्ट कार्यालय होगा। पहले यहां के लोगों को जयपुर जाना पड़ता था, लेकिन कोटा की दूरी कम होने के कारण उन्हें धन और समय की बचत होगी। तत्काल पासपोर्ट बन सकेंगे।

बता दें स्पीकर बिरला के सांसद के रूप में पहले कार्यकाल के दौरान नयापुरा डाकघर में पोस्ट ऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र का शुभारंभ हुआ था। इससे कोटा में पासपोर्ट आवेदन स्वीकार करने की प्रक्रिया प्रारंभ हो गई थी। पूर्ण पासपोर्ट कार्यालय नहीं होने से पासपोर्ट जयपुर से जारी होते थे, जिसमें काफी समय लगता था। इसके अलावा यहां तत्काल पासपोर्ट बनवाने की सुविधा भी उपलब्ध नहीं थी।

अपने दूसरे कार्यकाल के शुरू से ही स्पीकर बिरला ने कोटा में पूर्ण पासपोर्ट कार्यालय की स्थापना के प्रयास शुरू कर दिए थे। उनकी कोशिशों से विदेश मंत्रालय ने जयपुर के बाद कोटा में प्रदेश का दूसरा व देश के 37वां पासपोर्ट कार्यालय शुरू करने की स्वीकृति जारी कर दी थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet