[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

व्यापारी पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:देशी कट्टा भी बरामद, लूट के इरादे से किया था हमला, पैर में लगी थी गोली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

व्यापारी पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:देशी कट्टा भी बरामद, लूट के इरादे से किया था हमला, पैर में लगी थी गोली

व्यापारी पर फायरिंग करने वाला गिरफ्तार:देशी कट्टा भी बरामद, लूट के इरादे से किया था हमला, पैर में लगी थी गोली

नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दुकानदार पर लूट के इरादे से फायरिंग करने के मामले में तीसरे आरोपी को गिरफ्तार कर लिया हैं। पुलिस ने आरोपी से एक देशी कट्टा भी बरामद किया हैं।

कोतवाली थाना अधिकारी भंवरलाल कुमावत ने बताया कि 2 सितंबर को औद्योगिक क्षेत्र में बाइक पर सवार तीन बदमाश आए और किराना व्यापारी गोर्वधन सिंह से रुपए मांगे रुपए नहीं देने पर बदमाशों ने बदमाशों ने गोवर्धन सिंह पर फायरिंग कर दी। जिससे की गोवर्धन सिंह के पैर में लगी। बीच बचाव करनी आई उसकी बहन पर भी बदमाशों ने सिर पर वार किया।

गोवर्धन सिंह और उसकी बहन गंभीर रूप से घायल हो गई दोनों को नीमकाथाना जिला अस्पताल में भर्ती करवाया गया। जहां प्राथमिक उपचार के बाद जयपुर के लिए रेफर किया गया। घटना की सूचना पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शालिनी राज थानाधिकारी भवन लाल कुमावत जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे घटनास्थल का जायजा लिया और आसपास में लगी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर बदमाशों की तलाश शुरू की। पुलिस ने कार्रवाई करते हुए मामले में मुख्य आरोपी प्रदीप उर्फ चीकू गिरफ्तार किया और एक बाल अपचारी को निरूद्ध किया।

घटना में शामिल अन्य आरोपी लालचन्द उर्फ लाला गुर्जर (24) पुत्र घीसाराम जाति गुर्जर निवासी ढाणी तेजाला तन घाटाग्वार को संयुक्त टीम द्वारा मुखबीर की सूचना पर गिरफ्तार किया गया और घटना में काम में लिया गया देसी कट्टा भी बरामद किया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet