[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का तीसरा लाभार्थी उत्सव सोमवार को


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

इंदिरा गांधी गैस सिलेंडर सब्सिडी योजना का तीसरा लाभार्थी उत्सव सोमवार को

जिला कलेक्टर डा खुशाल ने बताया कि जिला स्तरीय ‘लाभार्थी उत्सव’ 25 सितम्बर को सायं 4 बजे जिला मुख्याल के सूचना केंद्र सभागार में किया जाएगा ।

झुंझुनूं : इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना को लेकर 25 सितम्बर को शाम 4 बजे प्रदेश के सभी जिलों में तीसरा लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री श्री अशोक गहलोत उम्मेद स्टेडियम जोधपुर आयोजित होने वाले राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव कार्यक्रम में बटन दबाकर एक साथ सभी जिलों के लाभार्थियों के बैंक खातों में अगस्त माह तक की गैस सिलेंडर की सब्सिडी हस्तांतरित करेंगे। जिला कलेक्टर डा खुशाल ने बताया कि जिला स्तरीय ‘लाभार्थी उत्सव’ 25 सितम्बर को सायं 4 बजे जिला मुख्याल के सूचना केंद्र सभागार में किया जाएगा। कार्यक्रम में महंगाई राहत कैम्पों तथा इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना पर आधारित वीडियो फिल्म का प्रदर्शन भी किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान जनप्रतिनिधि, अधिकारी एवं योजना के लाभार्थी उपस्थित रहेंगे और वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए राज्य स्तरीय लाभार्थी उत्सव से जुड़ेगे।

मात्र 500 रूपए में मिल रहा गैस सिलेंडर :

उल्लेखनीय है कि इंदिरा गांधी गैस सिलेण्डर सब्सिडी योजना के अंतर्गत राज्य सरकार द्वारा योजना के पात्र उपभोक्ताओं को केवल 500 रुपये में गैस सिलेण्डर उपलब्ध करवाया जा रहा है। जिला रसद अधिकारी कपिल झाझडिया ने बताया कि उज्ज्वला योजना में चयनित परिवारों के साथ ही बीपीएल श्रेणी के गैस कनेक्शनधारक परिवार इस योजना के पात्र हैं। सम्पूर्ण राज्य में 1 अप्रेल, 2023 से यह योजना लागू की जा चुकी है। वर्तमान में महंगाई राहत शिविरों में पंजीकरण के माध्यम से योजना का लाभ दिया जा रहा है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet