[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माइंस ठेकेदार से मांगी 20 लाख की फिरौती:8 नंबरों से आया कॉल, जान से मारने की दी धमकी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

माइंस ठेकेदार से मांगी 20 लाख की फिरौती:8 नंबरों से आया कॉल, जान से मारने की दी धमकी

ठेकेदार अशोक सैनी ने रिपोर्ट में बताया कि जीर की चौकी में स्थित आफिस में काम कर रहा था। तभी मेरे पास किसी इंद्राज गुर्जर और प्रकाश गुर्जर उर्फ (प्रका) और तीसरा लड़का रवि सैनी का कॉल आया। उन्होंने कहा कि अगर नानगवास मे माइंस चलानी है तो 20 लाख रुपए साल के देने होंगे। बदमाशों ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो ठेकेदार और माइंस पार्टनर सीताराम यादव को को जान से मार देंगे।

नीमकाथाना : नीमकाथाना में माइंस ठेकेदार से 20 लाख रुपए की फिरौती मांगने का मामला सामने आया हैं। बार बार ठेकेदार को बदमाश कॉल कर फिरौती मांग रहे हैं। नहीं देने पर जान से मारने की धमकी दी। माइंस ठेकेदार ने फिरौती के मामले में सदर थाने में मामला दर्ज करवाया है।

ठेकेदार अशोक सैनी ने रिपोर्ट में बताया कि जीर की चौकी में स्थित आफिस में काम कर रहा था। तभी मेरे पास किसी इंद्राज गुर्जर और प्रकाश गुर्जर उर्फ (प्रका) और तीसरा लड़का रवि सैनी का कॉल आया। उन्होंने कहा कि अगर नानगवास मे माइंस चलानी है तो 20 लाख रुपए साल के देने होंगे। बदमाशों ने कहा कि अगर पैसे नहीं दिए तो ठेकेदार और माइंस पार्टनर सीताराम यादव को को जान से मार देंगे। पीड़ित ठेकेदार के पास बदमाशों के 8 बार अलग अलग नंबरों से कॉल आए। जिसमें विदेशी नंबर भी शामिल हैं।

पीड़ित ठेकेदार अशोक कुमार सैनी ने बताया कि बार-बार अलग-अलग नंबरों से बदमाशों के कॉल आ रहे हैं। वहीं पार्टनर सीताराम यादव को भी बदमाश अलग-अलग नंबरों से कॉल कर धमकियां दे रहे हैं और गाली-गलौज कर रहे हैं। पीड़ित ने सदर थाने में फिरौती का मामला दर्ज करवाया है। पुलिस ने मामला दर्ज मामले की जांच में जुट गई हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet