[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पिलानी पहुंचे कांग्रेस के सह प्रभारी निजामुद्दीन:23 सितंबर को राहुल गांधी की रैली को लेकर की बातचीत, दावेदारों से लिया फीडबैक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

पिलानी पहुंचे कांग्रेस के सह प्रभारी निजामुद्दीन:23 सितंबर को राहुल गांधी की रैली को लेकर की बातचीत, दावेदारों से लिया फीडबैक

जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस के नए भवन के भूमि पूजन के लिए 23 सितंबर को जयपुर आ रहे राहुल गांधी की सभा के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

पिलानी : कांग्रेस नेता और राजस्थान के सह प्रभारी काजी मोहम्मद निजामुद्दीन आज पिलानी पहुंचे। जहां उन्होंने कार्यकर्ताओं से मुलाकात कर विधानसभा चुनाव में टिकट के सम्भावित दावेदारों पर फीडबैक लिया। काजी निजामुद्दीन ने पिलानी विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट को लेकर दावेदारी जताने वाले सम्भावित दावेदारों से भी वन टू वन मुलाकात की। कांग्रेस के झुंझुनू जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा भी इस दौरान मौजूद रहे।

काजी निजामुद्दीन के पिलानी पहुंचने पर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस टिकट को लेकर दावेदारी जताने वाले संभावित दावेदारों ने शक्ति प्रदर्शन करते हुए काजी निजामुद्दीन से मुलाकात की। विधायक जेपी चंदेलिया, पूर्व आईपीएस रामकुमार वर्मा, पूर्व संयुक्त निदेशक शिक्षा पितराम काला, पीसीसी सचिव रणधीर बुडानिया, मास्टर रामस्वरूप, पिलानी पालिकाध्यक्ष हीरालाल नायक, अनुराग जोया अपने समर्थकों के साथ सह प्रभारी काजी निजामुद्दीन से मिले। इस दौरान कांग्रेस पार्टी के विभिन्न संगठनों के पदाधिकारी भी सह प्रभारी से मिले।

जिलाध्यक्ष दिनेश सुंडा ने जयपुर में प्रदेश कांग्रेस के नए भवन के भूमि पूजन के लिए 23 सितंबर को जयपुर आ रहे राहुल गांधी की सभा के लिए सभी पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं से बातचीत की।

विधानसभा चुनाव के लिए फीडबैक लेने आए काजी निजामुद्दीन के आगमन पर आज सम्भावित उम्मीदवारों ने पिलानी में ही अलग-अलग जगह आयोजित किए गए थे। जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा कार्यकर्त्ताओं के लिए लक्ष्य गार्डन की सूचना सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई थी। वहीं पितराम काला समर्थकों ने गुलाब राय हलवाई स्मृति भवन में समानांतर कार्यक्रम आयोजित किया था। काजी निजामुद्दीन ने सभी कार्यकर्त्ताओं से एक ही जगह मिलने के लिए गुलाब राय हलवाई स्मृति भवन में जाने से मना कर दिया। बाद में टिकट के लिए सभी सम्भावित उम्मीदवार सह प्रभारी से मिलने लक्ष्य गार्डन ही पहुंचे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet