[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक ने उप स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन:42 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण कार्य, ग्रामीणों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

विधायक ने उप स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन:42 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण कार्य, ग्रामीणों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

विधायक ने उप स्वास्थ्य केंद्र का किया उद्घाटन:42 लाख रुपए की लागत से हुआ निर्माण कार्य, ग्रामीणों को मिलेगी चिकित्सा सुविधा

खेतड़ी : खेतड़ी के बांसियाल में गुरुवार को उप स्वास्थ्य केंद्र के उद्घाटन समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक डॉ जितेंद्र सिंह, वशिष्ठ अतिथि पूर्व विधायक हजारीलाल गुर्जर, सरपंच मदनलाल बोरा, बीसीएमओ डॉक्टर हरीश यादव, डिप्टी सीएमएचओ डॉ छोटेलाल गुर्जर थे। जबकि अध्यक्षता विराटनगर विधायक इंद्राज गुर्जर ने की। कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम अतिथियों ने विधिवत रूप से फीता काटकर राज्य सरकार की ओर से 42 लाख रुपए की लागत से बनाए गए उप स्वास्थ्य केंद्र का उद्घाटन किया।

कार्यक्रम में विधायक डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा कि राज्य सरकार की ओर से चिकित्सा सेवाओं को बेहतर बनाने के प्रयास किए गए, जिसके चलते आज पूरे देश में राजस्थान स्वास्थ्य सेवाओं में सिरमौर बन रहा है। राज्य सरकार की ओर से चलाई गई मुख्यमंत्री चिरंजीवी स्वास्थ्य बीमा योजना आज लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। सरकार के इस योजना में 25 लाख रुपए तक का इलाज निशुल्क मुहैया करवाया जा रहा है। पूर्व के समय में रुपए के अभाव में लोग अकाल मृत्यु का शिकार हो जाते थे, लेकिन अब राज्य सरकार की ओर से चलाई जाए रही कल्याणकारी योजनाओं से बेहतर स्वास्थ्य लाभ मिल पा रहा है।

उन्होंने कहा कि खेतड़ी में पेयजल की सबसे बड़ी समस्या बनी हुई थी, जिसके चलते राज्य सरकार की ओर से 933 करोड रुपए की लागत से कुंभाराम नहर योजना का पानी क्षेत्र में लाया गया और राज्य सरकार के हर घर जल योजना भी लोगों के लिए वरदान साबित हो रही है। आगामी समय में बबाई में औद्योगिक क्षेत्र स्थापित होने के साथ लोगों के लिए रोजगार के अवसर उपलब्ध करवाए जाएंगे। वहीं खेतड़ी को भी पर्यटन के रूप में विकसित करने के प्रयास किया जा रहे हैं। कार्यक्रम के दौरान 52 लाख रुपए की लागत से बने ग्राम पंचायत भवन, भामाशाह बंसीलाल के प्रतिमा का अनावरण भी किया गया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर पूर्व ब्लाक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, हरिराम गुर्जर, चुन्नीलाल चनेजा, प्रकाश अवाना, सरजीत स्वामी, बीडीओ महेंद्र गुर्जर, सहीराम ठेकेदार, पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष केसी गुर्जर, दयाराम मेहाड़ा, चिरंजीलाल ठेकेदार, गुड्डी देवी, डॉ रामकुमार सिराधना, ओमप्रकाश, पवन कौशिक सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet