[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांडों की लड़ाई में ऑटो ड्राइवर की मौत, VIDEO:टक्कर के बाद 10 फीट दूर गाड़ी सहित गिरा; सिर में लगी गहरी चोट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांडों की लड़ाई में ऑटो ड्राइवर की मौत, VIDEO:टक्कर के बाद 10 फीट दूर गाड़ी सहित गिरा; सिर में लगी गहरी चोट

सांडों की लड़ाई में ऑटो ड्राइवर की मौत, VIDEO:टक्कर के बाद 10 फीट दूर गाड़ी सहित गिरा; सिर में लगी गहरी चोट

झुंझुनूं : सड़क पर जा रहे ऑटो को सांड ने टक्कर मार दी। 10 फीट आगे जाकर ऑटाे पलट गया। ड्राइवर के सिर में गंभीर चोटें आईं और उसकी मौत हो गई। ऑटो में सवार कुछ यात्री घायल भी हुए हैं। मामला झुंझुनूं कोतवाली इलाके का है।

सीसीटीवी में रोड पर तीन सांड नजर आ रहे हैं। ऑटो को एक सांड ने टक्कर मारी और बेकाबू होकर गाड़ी वहीं पलट गई।
सीसीटीवी में रोड पर तीन सांड नजर आ रहे हैं। ऑटो को एक सांड ने टक्कर मारी और बेकाबू होकर गाड़ी वहीं पलट गई।

आधी रात को हादसा
कोतवाली थाने के एएसआई नरेंद्र कुमार ने बताया- सोमवार रात करीब 12.30 बजे हांडीशाह दरगाह के पास हादसा हुआ है। बाकरा मोड़ निवासी ऑटो ड्राइवर आरिफ पुत्र नूर मोहम्मद रेलवे स्टेशन से अपने ऑटो (आरजे 18 पीए 2825) सवारियों को लेकर गांधी चौक की तरफ जा रहा था।

सड़क पर लड़ रहे थे 2 सांड
हांडीशाह दरगाह के पास तिराहे पर दो सांड लड़ रहे थे। इसी दौरान एक सांड ने ऑटो को टक्कर मार दी। ऑटो का बैलेंस बिगड़ा और वह पलट गया। आरिफ के सिर में गंभीर चोट लगी। उसे राजकीय बीडीके हॉस्पिटल पहुंचाया गया। डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। मंगलवार दोपहर शव का पोस्टमॉर्टम किया गया। आरिफ काफी साल से ऑटो चलाकर परिवार का पालन-पोषण कर रहा था।

तड़पते रहे, नहीं पसीजा दिल

घटना का सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है। इसमें नजर आ रहा है कि हादसे के बाद टैक्सी में सवार एक युवक बाहर निकला। उसने टैक्सी के नीचे दबे अन्य लोगों को बाहर निकालने की कोशिश की। इस दौरान पास से बाइक सवार भी गुजरे। लेकिन उन्होंने हादसा देखने के बाद भी मदद नहीं की। काफी देर बाद घायलों को राजकीय बीडीके अस्पताल हॉस्पिटल पहुंचाया गया। तब तक आरिफ दम तोड़ चुका था।

आरिफ की मौत की सूचना के बाद लोग मॉर्च्युरी के बाहर बड़ी संख्या में उसके जानने वाले जुट गए। शहर में सड़कों पर पशुओं के जमावड़े को लेकर आक्रोश जताया।
आरिफ की मौत की सूचना के बाद लोग मॉर्च्युरी के बाहर बड़ी संख्या में उसके जानने वाले जुट गए। शहर में सड़कों पर पशुओं के जमावड़े को लेकर आक्रोश जताया।

सड़क पर आवारा पशुओं के जमावड़े को लेकर गुस्सा

घटना के बाद से लोगों में सड़कों पर आवारा पशुओं के जमावड़े को लेकर आक्रोश है। शहर में पहले भी पशुओं के कारण हादसे हुए हैं। नगर परिषद आयुक्त दिलीप पूनिया ने कहा- मामला संज्ञान में नहीं है। इसकी जानकारी ली जाएगी। सड़क से बेसहारा पशुओं को पकड़कर गोशाला में पहुंचा रहे हैं। वहीं हम उनके लिए एक जगह भी बना रहे हैं, जहां पशुओं को बांधकर रखा जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62