[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतडीनगर के दीनबंधु मैरिज पैलेस में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

खेतडीनगर के दीनबंधु मैरिज पैलेस में कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन

मुख्य अतिथि डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा की राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिसके बदौलत जनता को अनेकों फायदे मिल रहे है। उसी की बदौलत अब आगामी चुनावों में फिर से सरकार दुबारा विजय बनेगी।

खेतडीनगर : खेतडीनगर में रविवार को दीनबंधु मैरिज पैलेस में सीएम सलाहाकार व स्थानिय विधायक डॉ जितेन्द्र सिंह के मुख्य आतिथ्य में कांग्रेस के विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन हुआ। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रधान बजरंग सिंह चारावास ने की। विशिष्ट अतिथि के तौर पर जिला महासचिव फतेह सिंह शेखावत, जिला उपाध्यक्ष गोकुल चंद सैनी, पूर्व प्रधान हरपाल सिंह, चुन्नीलाल चनेजा, ब्लॉक अध्यक्ष प्रथम संतोष देवी व द्वितीय सुशिला गुर्जर, महिला कांग्रेस की ब्लॉक अध्यक्ष गुड्डी देवी, निरंजन लाल चौधरी, राजकुमार ढाका, पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ग्यारसी लाल गुर्जर, श्रवण दत्त नारनौलिया, नागरमल अवाना, मूलचंद शर्मा ,मातादीन फागणा, सरजीत ईलाखर, समाज सेवी हरिराम गोठड़ा, सुभाष तातीजा मौजूद रहे।

इस दौरान कार्यकर्ताओं ने माला व साफा पहनाकर अतिथियों का सम्मान किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्य अतिथि डॉ जितेंद्र सिंह ने कहा की राज्य सरकार ने अपने कार्यकाल में अनेकों जनकल्याणकारी योजनाएं चलाई है जिसके बदौलत जनता को अनेकों फायदे मिल रहे है। उसी की बदौलत अब आगामी चुनावों में फिर से सरकार दुबारा विजय बनेगी।

इस मौके पर कुलदीप माधोगढ़, जिला सचिव प्रकाश चंद अवाना, सवाई सिंह शेखावत, रामकुमार बजाड, अन्य पिछड़ा वर्ग के प्रदेश महासचिव अनिल बोहरा, गफ्फार अली, पालाराम सैनी, राम अवतार सैनी, हाजी फूल मोहम्मद, शंकर बीलवा, छोटेलाल पहलवान, कृष्ण दुधवा, शमशेर चौधरी, कैलाश सारवन, चंदगी राम सैनी, विनोद शर्मा प्रभु दयाल कुमावत, पाबू दान सैनी, बीरबल खरखड़ा, सुनील गुर्जर, ठाकुर सिंह रवां, सत्यनारायण धानिया, इंद्र कुमार सैनी, लक्ष्मण राजोरिया, ताराचंद फागणा, रामनिवास बांकोटी सहित अलग-अलग गांव से आए सैकड़ो कार्यकर्ता मौजूद थे।

कांग्रेस के सभी कार्यकर्ताओं ने विधायक डॉ जितेंद्र के समर्थन में अपने दोनों हाथ ऊपर उठाते हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad bt62