[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पत्थर से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:युवक के ऊपर से निकला टायर, नीमकाथाना की तरफ जा रहा एक घायल –


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्य

पत्थर से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:युवक के ऊपर से निकला टायर, नीमकाथाना की तरफ जा रहा एक घायल –

पत्थर से भरे डंपर ने बाइक सवार को कुचला, मौत:युवक के ऊपर से निकला टायर, नीमकाथाना की तरफ जा रहा एक घायल -

नीमकाथाना  : नीमकाथाना में पत्थर से भरे डंपर ने बाइक सवार युवक को कुचल दिया। हादसे में बाइक सवार युवक की सिर धड़ से अलग हो गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक घायल हो गया। हादसा सदर थाना अंतर्गत जीर के घुमाव के पास हुआ।

मिली जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो युवक कोटपूतली से नीमकाथाना की तरफ आ रहे थे। इसी दौरान जीर की चौकी के पास घुमाव पर सामने से पत्थरों से डंपर आ रहा था। जिसने बाइक को अपनी चपेट में ले लिया।

पत्थर से भरा डंपर बाइक के ऊपर से होता हुआ गुजरा।
पत्थर से भरा डंपर बाइक के ऊपर से होता हुआ गुजरा।

बाइक सवार दोनों युवक डंपर के नीचे आ गए। ऐसे में डंपर का टायर श्रीमाधोपुर रतनपुरा निवासी सोहनलाल खेदड़ (25) के ऊपर से होकर गुजरा, जिससे मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, दूसरा युवक प्रकाश गंभीर रूप से घायल हो गया।

बाइक सवार दूसरा युवक हादसे में घायल हो गया।
बाइक सवार दूसरा युवक हादसे में घायल हो गया।

हादसे की सूचना पर सदर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का जायजा लिया। पुलिस ने शव को नीमकाथाना जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। वहीं, घायल प्रकाश का नीमकाथाना जिला अस्पताल में इलाज जारी है।

दोनों युवक नीमकाथाना में लिफ्ट का काम देखने के लिए आ रहे थे। इस दौरान ये हादसा हो गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22