[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बॉलीवुड के ‘जवान’ शाहरुख के फैन हुए खिलाड़ी अक्षय कुमार, तारीफ में कही यह बड़ी बात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
बॉलीवुड

बॉलीवुड के ‘जवान’ शाहरुख के फैन हुए खिलाड़ी अक्षय कुमार, तारीफ में कही यह बड़ी बात

फिल्म जवान को देखने के लिए बड़े-बड़े सितारे पहुंचे रहे हैं, वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार भी शाहरुख खान के फैन हो चुके हैं. फिल्म जवान देखने के बाद उन्होंने भी शाहरुख खान की तारीफ में कुछ ऐसा कहा है, जिसके चलते फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई है.

Bollywood News : आजकल बॉक्स ऑफिस पर बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान की लेटेस्ट फिल्म ‘जवान’ अपना जलवा काटे हुए है. वीकेंड पर 500 करोड़ कमा कर शाहरुख खान की फिल्म जवान ने नया इतिहास रच दिया है. इस फिल्म का फैंस बड़ी ही बेसब्री से लंबे अरसे से इंतजार कर रहे थे. वहीं इस फिल्म के रिलीज के साथ ही फिल्म ने धमाकेदार ओपनिंग करके शाहरुख खान को एक बार फिर से साबित कर दिया है कि वह बॉक्स ऑफिस के किंग खान हैं.

फिल्म जवान को देखने के लिए बड़े-बड़े सितारे पहुंचे रहे हैं, वहीं बॉलीवुड के खिलाड़ी यानी कि अक्षय कुमार भी शाहरुख खान के फैन हो चुके हैं. फिल्म जवान देखने के बाद उन्होंने भी शाहरुख खान की तारीफ में कुछ ऐसा कहा है, जिसके चलते फैंस के चेहरे पर खुशी आ गई है. सोशल मीडिया पर अक्षय कुमार ने बॉलीवुड के किंग खान की जमकर तारीफ की है और जवान के ही स्टाइल में बधाई दी है.

ट्विटर पर ट्वीट करते हुए अक्षय कुमार ने लिखा है कि इतनी बड़ी सफलता, मेरे जवान पठान को बहुत बधाई. हमारी फिल्में वापस आ गई और कैसे हालांकि जैसे अक्षय कुमार ने इस ट्वीट को किया, वैसे ही किंग खान ने भी तुरंत अपना प्यार दिखाया और जवाब दिया. शाहरुख खान ने अक्षय कुमार के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा है कि आपने दुआ मांगी हम सबके लिए तो खाली कैसे जाएगी? आपको भी शुभकामनाएं और आप हेल्दी रहें. लव यू.

सिर चढ़कर बोल रहा जवान का जादू
बॉलीवुड के दो दिग्गजों का इस तरह से प्यार देखकर फैंस काफी हैरान है और बेहद ही खुश भी नजर आ रहे हैं. बता दें कि इस समय जवान का जादू लोगों के सिर पर चढ़कर बोल रहा है. फिल्म ने ताबड़तोड़ कमाई करके दमदार ओपनिंग की है. बताया जा रहा है की फिल्म जवान के हिंदी वर्जन ने भारत में केवल चार दिनों में 252 करोड़ का कलेक्शन कर लिया है, वहीं अगर तेलुगू और तमिल भाषा की बात करें तो फिल्म ने चार दिनों में 34 करोड़ रुपये की कमाई की है. फिल्म जवान ने रिलीज होते ही ग़दर 2 केजीएफ 2 जैसी फिल्मों को पिछाड़ दिया है और कमाई में 250 करोड़ का आंकड़ा पार करने वाली तेज फिल्म बन चुकी है.

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet