[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ी : खेतड़ी में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:सीवरेज के लिए तोड़ी गई सड़क का 8 माह बाद भी नहीं हुआ निर्माण, लोग हुए परेशान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

खेतड़ी : खेतड़ी में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:सीवरेज के लिए तोड़ी गई सड़क का 8 माह बाद भी नहीं हुआ निर्माण, लोग हुए परेशान

खेतड़ी में ग्रामीणों ने किया प्रदर्शन:सीवरेज के लिए तोड़ी गई सड़क का 8 माह बाद भी नहीं हुआ निर्माण, लोग हुए परेशान

खेतड़ी : खेतड़ी में सीवरेज के लिए तोड़ी गई सड़क का निर्माण कार्य नहीं होने से ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। समस्या से परेशान होकर मंगलवार को ग्रामीणों ने ठेका कंपनी के खिलाफ नारेबाजी कर विरोध जताया और सड़क का निर्माण करवाने की मांग की।

विरोध कर रहे ग्रामीणों ने बताया कि खेतड़ी कस्बे में सीवरेज व पेयजल के लाइन डालने को लेकर ठेका कंपनी की ओर से कस्बे की सड़कों को जगह-जगह तोड़ दिया गया, लेकिन सड़क का दोबारा से निर्माण कार्य नहीं होने के कारण आमजन को परेशानी उठानी पड़ रही है।

कस्बे के वार्ड नंबर 10 में ठेका कंपनी की ओर से आठ माह पूर्व पेयजल व सीवरेज के लाइन डालने के लिए सड़क को तोड़ा गया था। ठेका कंपनी की ओर से लाइन तो डाल दे गई, लेकिन सड़क का निर्माण कार्य अधर में ही छोड़ दिया गया। सड़क का निर्माण कार्य अधूरा रह जाने के कारण सड़क पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो चुकी है, जिससे वार्ड वासियों को निकलने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है।

ग्रामीण कन्हैया लाल नायक ने बताया कि वार्ड में सड़क के निर्माण कार्य को लेकर ठेका कंपनी के इंजीनियर व ठेकादार से इस संबंध में पूर्व में भी अवगत करवाया जा चुका है। जिस पर उन्होंने जल्द सड़क का निर्माण करने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन 8 माह बीत जाने के बाद भी ठेका कंपनी की ओर से कोई कदम नहीं उठाए जाने से सड़क की हालत काफी दयनीय बनी हुई है। घरों से निकलने वाला पानी क्षतिग्रस्त सड़क में जमा हो जाता है, जिससे लोगों का आवागमन भी बंद हो जाता है। इसके अलावा नालियों का पानी सड़क पर आ जाने से गंदगी के ढेर लगे हुए हैं, जिसे मौसमी बीमारियां भी फैलने का खतरा बना हुआ है। उन्होंने बताया कि इस संबंध में स्थानीय प्रशासन को भी ग्रामीणों की ओर से अवगत करवाया जा चुका है।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर अभिषेक शर्मा, नौरंगलाल नायक, विनोद वर्मा, रिषभ स्वामी, कैलाश नायक, साहिल, रणजीत सिंह, शीलू नायक, विशाल सैन, सुभाष मोदी, मनोज जोगी सहित अनेक ग्रामीण मौजूद थे।

खबरें और भी हैं..

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet