[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : नानूवाली बावड़ी में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना की पाइप लाइन लीकेज:जिम्मेदारों की अनदेखी; मुख्य सड़क रोजाना व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : नानूवाली बावड़ी में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना की पाइप लाइन लीकेज:जिम्मेदारों की अनदेखी; मुख्य सड़क रोजाना व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी

नानूवाली बावड़ी में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना की पाइप लाइन लीकेज:जिम्मेदारों की अनदेखी; मुख्य सड़क रोजाना व्यर्थ बह रहा हजारों लीटर पानी

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी उपखंड के नानूवाली बावड़ी पंचायत में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पाइप लीकेज होने से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। पाइपलाइन से पानी निकल जाने से पेयजल सप्लाई भी पूर्ण रूप से नहीं हो पा रही है। क्षतिग्रस्त पाइपलाइन को ठीक करवाने को लेकर ग्रामीणों की ओर से परियोजना के अधिकारियों को अवगत भी करवा दिया गया है, लेकिन विभाग के अधिकारियों की नाकामी के कारण पानी व्यर्थ बह रहा है।

ग्रामीणों ने बताया कि सप्लाई सुचारू रूप से नहीं होने से क्षेत्र में पानी की समस्या बनी हुई है। वहीं प्रशासन की लापरवाही के चलते हजारों लीटर पानी रोज व्यर्थ बह रहा है। ग्रामीण अशोक सैनी, लालचंद, प्रकाश पेंटर ने बताया कि नानूवाली बावड़ी के वार्ड नंबर 10 नृसिंहपुर बंधा भीतर में कुंभाराम लिफ्ट परियोजना के पाइप लीकेज होने से हजारों लीटर पानी रोज मुख्य सड़क पर व्यर्थ बह रहा है।

पिछले 15 दिन से कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पाइप लीकेज होने की वजह से हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। जबकि ढाणियों में पानी की सप्लाई समय पर नहीं हो पा रही है, जिसके चलते ग्रामीणों को पानी की समस्या से जूझना पड़ता है। उन्होंने बताया कि एक तरफ उनके घरों के नलों में पानी नहीं पहुंच रहा है, वहीं दूसरी और नानुवाली बावड़ी में हजारों लीटर पानी व्यर्थ बह रहा है। इसके अलावा वार्ड नंबर 11 पाइप लाइन टूटी हुई होने से पेयजल की समस्या बनी हुई है।

कुंभाराम लिफ्ट परियोजना का पाइप लीकेज होने से पानी सड़क पर भर जाता है तथा सड़क भी पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई है। पेयजल सप्लाई सुचारू रूप से नहीं होने के कारण महिलाओं को दूसरी जगह से पानी लाना पड़ रहा है। इसके अलावा मजबरन टैंकर डलवाने से ग्रामीणों को आर्थिक नुकसान भी उठाना पड़ रहा है। इस दौरान ग्रामीणों ने परियोजना के अधिकारियों से जल्द सप्लाई लाइन ठीक कर सप्लाई व्यवस्था बहाल करने की मांग की है ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77