[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : महाराष्ट्र के CM का कल उदयपुरवाटी आने का कार्यक्रम:बेटे के जन्मदिन पर गुढ़ा ने बुलाया; बोले- देखेंगे शिवसेना में जाऊंगा या नहीं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : महाराष्ट्र के CM का कल उदयपुरवाटी आने का कार्यक्रम:बेटे के जन्मदिन पर गुढ़ा ने बुलाया; बोले- देखेंगे शिवसेना में जाऊंगा या नहीं

महाराष्ट्र के CM का कल उदयपुरवाटी आने का कार्यक्रम:बेटे के जन्मदिन पर गुढ़ा ने बुलाया; बोले- देखेंगे शिवसेना में जाऊंगा या नहीं

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे शनिवार को उदयपुरवाटी पहुंचेंगे। वे पूर्व मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के बेटे शिवम के जन्मदिन कार्यक्रम में शामिल होने आएंगे। शिंदे गुढ़ा गांव स्थित लिबर्टी फॉर्म हाउस पहुंचेंगे।

कार्यक्रम के मुताबिक सीएम शिंदे शनिवार सुबह 7.30 बजे महाराष्ट्र से रवाना होंगे। वे चार्टर विमान से जयपुर एयरपोर्ट पहुंचेंगे। यहां से हेलीकॉप्टर से सुबह 10 बजे उदयपुरवाटी के गुढ़ा गांव पहुंचेंगे। शिंदे यहां सबसे पहले लिबर्टी फार्म पर प्रेसवार्ता करेंगे।

इसके बाद शिंदे गांव में लग रहे हेल्थ कैंप जाएंगे। यहां ब्लड डोनेशन कार्यक्रम रखा गया है। यहां से वापस लिबर्टी फार्म आकर लोगों को संबोधित करेंगे। इसी दौरान वे राजेंद्र गुढ़ा द्वारा सरकारी अस्पतालों में भेंट की जा रही एंबुलेंस को अस्पतालों को सौंपेंगे। सीएम शिंदे लिबट्री फार्म हाऊस पर पौधारोपण भी करेंगे। इसके बाद सीएम शिंदे जयपुर रवाना हो जाएंगे। जयपुर से उनका दिल्ली जाने का कार्यक्रम है।

गुढ़ा गांव के लिबर्टी फॉर्म हाउस पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की जा रही हैं।
गुढ़ा गांव के लिबर्टी फॉर्म हाउस पर कार्यक्रम को लेकर तैयारियों की जा रही हैं।

इधर शिवसेना में शामिल होने की बात पर राजेंद्र गुढ़ा ने कहा कि अभी तो मैं कांग्रेस का विधायक हूं। शिवसेना में शामिल होना या नहीं होना ऐनवक्त पर तय करेंगे।

इधर एकनाथ शिंदे के गुढ़ा आने को लेकर राजेंद्र गुढ़ा के समर्थक तैयारियों में जुट गए हैं। यहां हेलिकॉप्टर उतरने के लिए हेलिपैड तैयार किया गया है। लिबर्टी फार्म पर बड़ा पंडाल बनाया जा रहा है। कार्यक्रम स्थल पर लोगों के लिए भोजन की व्यवस्था की जा रही है।

कार्यक्रम की तैयारियों में सुरेश मीणा किशोरपुरा, ख्यालीराम गठेला, कैलाश सैनी, शीशराम खटाना, शक्तिसिंह बाघोली, जग्गू शर्मा उदयपुरवाटी, पार्षद गौतम शर्मा, वैद्य श्रवण शर्मा, अमित अली कच्छावा, पार्षद माहिर खान, महेंद्र सिंह मैनपुरा, विजेंद्र सिंह गुढ़ा, रामावतार स्वामी मंडावरा, संजय खान लगे हुए थे।

शिवम गुढ़ा के नेतृत्व में आज बाइक रैली निकाली गई।
शिवम गुढ़ा के नेतृत्व में आज बाइक रैली निकाली गई।

वहीं आज उदयपुरवाटी में शक्ति प्रदर्शन करते हुए बाइक निकाली गई। शिवम गुढ़ा के नेतृत्व में गुड़ा से रैली शुरू हुई जो खोह, मणकसास, बाघोली, पचलंगी, पापड़ा, जहाज, मावता, मंडावरा, छापोली, बागोरा होते हुए उदयपुरवाटी पहुंची। यहां से इंद्रपुरा, धोलाखेड़ा, रघुनाथपुरा, पोसाना, गुढ़ा होते हुए देर रात वापस गुड़ा स्थिति लिबट्री फार्म हाऊस पहुंची।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62