[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : राजोता में मनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव:भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां रही आकर्षण का केंद्र, युवाओं को किया भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेरित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : राजोता में मनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव:भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां रही आकर्षण का केंद्र, युवाओं को किया भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेरित

राजोता में मनाया कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव:भगवान श्रीकृष्ण की झांकियां रही आकर्षण का केंद्र, युवाओं को किया भारतीय संस्कृति के प्रति प्रेरित

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी के राजोता में गुरुवार को कृष्ण जन्मोत्सव समारोह बडी धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान विवेकानंद संस्थान परिसर में भगवान श्री कृष्ण के जीवन चरित्र लीलाओं को 21 झांकियों के माध्यम से श्रृंगारित किया गया। सर्वप्रथम अतिथियों ने भगवान श्रीकृष्ण को तिलक कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

इस अवसर पर शिक्षाविद अशोक सिंह शेखावत ने बताया कि हमारी भारतीय संस्कृति को जीवित रखने के लिए व हमारी आज की युवा पीढ़ी को हमारी संस्कृति के बारे में बताने के लिए यह कार्यक्रम किया जाता है। उन्होंने बताया कि स्कूल परिसर में 21 झांकियां सजाई गई है। जिसमें वृंदावन में गोपियों द्वारा नृत्य का दृश्य, वासुदेव व देवकी जेल में दृश्य, कालिया नाग का दमन, गोपियों के वस्त्र चुरारने, अभिमन्यु की वीरता, द्रोपदी चीर हरण आदि झांकियां के रूप में दर्शाया गया।

मिशन सचिव स्वामी आत्मनिष्ठानंद महाराज ने कहा कि वर्तमान समय में युवा मोबाइल की लत का शिकार होने के कारण धर्म व संस्कृति से दूर हो रहा है, जो उनके भविष्य के लिए सही नहीं है। प्रत्येक व्यक्ति को धर्म के मार्ग पर ले जाने के लिए प्रेरित करना चाहिए। भगवान में आस्था रखने वाले लोग संस्कृति को बढ़ावा देते है। इस प्रकार के धार्मिक कार्यक्रमों का आयोजन होने से युवाओं को धर्म व संस्कृति के बारे में जागरूकता लाई जा सकती है। भारत एक धर्मनिरपेक्ष राष्ट्र है, जिसमें अनेक धर्म के लोग अपनी संस्कृति के अनुसार त्योहारों का आयोजन करते हैं। देश में सभी धर्म के लोग अपने त्योहारों का आयोजन बड़ी धूमधाम से कर अपनी परंपरा के अनुरूप उनका निर्वहन करते हैं। कार्यक्रम के दौरान बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां देकर उपस्थित लोगों का मन मोह लिया।

ये रहे मौजूद

इस मौके पर इंजी धर्मपाल गुर्जर, प्रधान मनीष गुर्जर, धर्मेंद्र सिंह तोमर, गोकुल चंद सैनी, हवासिंह गुर्जर, पार्षद नगेंद्र सोडा, शेर सिंह निर्वाण, विनोद सोनी, राहुल सैनी, शकुंतला देवी, विजया शेखावत, अजय सिंह शेखावत, प्रमोद शास्त्री सहित अनेक लोग मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet