[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना : नीमकाथाना में पंचायत जोड़ने की मांग:जिला कलेक्टर के नाम मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कहा-10 किलोमीटर का क्षेत्र करें शामिल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
नीमकाथानाराज्य

नीमकाथाना : नीमकाथाना में पंचायत जोड़ने की मांग:जिला कलेक्टर के नाम मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कहा-10 किलोमीटर का क्षेत्र करें शामिल

नीमकाथाना में पंचायत जोड़ने की मांग:जिला कलेक्टर के नाम मुख्यमंत्री को सौंपा ज्ञापन, कहा-10 किलोमीटर का क्षेत्र करें शामिल

नीमकाथाना : नीमकाथाना नगरपालिका को नगरपरिषद बनाने के बाद लोगों ने नगर परिषद सीमा का विस्तार कर 10 किमी एरिया में आने वाली पंचायतों को शामिल करने की मांग की है। जिला कलेक्टर को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा हैं।

जिला कलेक्टर को बड़ी संख्या में लोगों ने मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा। वीर तेजाजी छात्रावास समिति अध्यक्ष जगदीश जाखड़ ने बताया कि 10 किमी एरिया में आने वाली ग्राम पंचायतों को नगर परिषद क्षेत्र में शामिल कर सीमा विस्तार किया जाना चाहिए। एडीएम अनिल महला को मांग का ज्ञापन सौंपा गया।

लोगों ने गोड़ावास, जाखड़ कॉलोनी, ढाणी गुमानसिंह, मालनगर, हीरानगर, कुरबड़ा, कुरबड़ा, आगवाड़ी, खादरा, महावा, भूदोली, सिरोही, मंढ़ोली, भराला, गांवड़ी, नयाबास, राणासर, पुरानाबास आदि पंचायतों के लोगों ने नगर परिषद सीमा का विस्तार कर शहरी क्षेत्र में शामिल करने की मांग की है।

वहीं नगर परिषद के लिहाज से एक लाख की आबादी को शामिल करने को लेकर भी कवायद शुरू होगी। इसके लिए नगर परिषद सीमा का विस्तार जरूरी हो गया है। दरअसल नगर परिषद के लिए नियमों के हिसाब से एक लाख की आबादी व 50 वार्ड होना जरूरी है।

यह रहे मौजूद
ज्ञापन देने वालों में पूर्व तहसीलदार गजानंद शर्मा, राजकुमार जाखड़, डॉ. सागरमल चौधरी, वीरेंद्र खरवास, रामकुमार मीणा, वीरेंद्र कुमार, विजेंद्र झाझड़िया, महेन्द्र कुमार, ओमप्रकाश मंगावा, कृष्ण खटाणा, लक्ष्मणराम सैनी, राजेश कुमार जाखड़ आदि लोग थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77