[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर : हॉस्टल स्ट्रांग रूम से 1.70 करोड़ की चोरी का मामला:विधवा हॉस्टल वार्डन ने लिवइन पार्टनर के साथ रची साजिश, वार्डन सहित 8 आरोपी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
क्राइमटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर : हॉस्टल स्ट्रांग रूम से 1.70 करोड़ की चोरी का मामला:विधवा हॉस्टल वार्डन ने लिवइन पार्टनर के साथ रची साजिश, वार्डन सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

हॉस्टल स्ट्रांग रूम से 1.70 करोड़ की चोरी का मामला:विधवा हॉस्टल वार्डन ने लिवइन पार्टनर के साथ रची साजिश, वार्डन सहित 8 आरोपी गिरफ्तार

सीकर : सीकर की उद्योग नगर थाना पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है। पुलिस ने बीते दिनों इलाके में स्कूल के हॉस्टल के स्ट्रांग रूम से हुई करोड़ों रुपए की चोरी के मामले में हॉस्टल वार्डन सहित आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इस पूरी चोरी की मास्टरमाइंड हॉस्टल में काम करने वाली वार्डन और उसका लिवइन पार्टनर है।

आज सीकर एसपी परिस देशमुख ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में खुलासा करते हुए बताया कि 28 अगस्त को सीकर के नवलगढ़ रोड स्थित आस्था एकेडमी सीनियर सेकेंडरी स्कूल के राजेश कुमार ने रिपोर्ट दर्ज करवाई थी कि स्कूल के कल्पना चावला गर्ल्स हॉस्टल के स्ट्रांग रूम से 1.70 करोड़ रुपए चोरी हुए हैं। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों के साथ सीकर एसपी परिस देशमुख, सीओ सिटी सुरेश शर्मा, उद्योग नगर थाना अधिकारी सुरेंद्र देगड़ा।
आरोपियों की गिरफ्तारी में अहम भूमिका निभाने वाले पुलिसकर्मियों के साथ सीकर एसपी परिस देशमुख, सीओ सिटी सुरेश शर्मा, उद्योग नगर थाना अधिकारी सुरेंद्र देगड़ा।

पुलिस ने आरोपियों की तलाश में सबसे पहले हॉस्टल कैंपस और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा को खंगाला तो उनमें बाइक नजर आई। जिस पर लिखे नंबरों के आधार पर पुलिस सबसे पहले आरोपी अशोक कुमार तक पहुंची। इसके बाद अशोक ने घटना में शामिल अन्य लोगों के बारे में जानकारी दी। पुलिस इन्वेस्टिगेशन में सामने आया कि इस वारदात में हॉस्टल की वार्डन सज्जन कौर सहित अन्य साथी शामिल है। पुलिस ने अशोक की निशानदेही पर एक के बाद एक अलवर, दिल्ली उत्तर प्रदेश सहित अन्य इलाकों में दबिश देकर सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस की अब तक की इन्वेस्टीगेशन में सामने आया है कि घटना में शामिल महिला आरोपी सज्जन कौर इस हॉस्टल की वार्डन है जहां यह चोरी हुई। सज्जन कौर विधवा महिला है जो अपनी बेटी के साथ सीकर में रहकर पिछले कई सालों से गर्ल्स हॉस्टल में नौकरी कर रही है। साथ ही वह घटना में शामिल आरोपी विजेंद्र जाट की लिवइन पार्टनर भी है। हॉस्टल में वार्डन की नौकरी करने के दौरान सज्जन कौर को यह पता चल गया कि इंस्टिट्यूट के संचालक और कैशियर स्टूडेंट की फीस हॉस्टल में बने स्ट्रांग रूम में लाकर रखते हैं और फिर उसे दो या तीन दिन बाद निकाल कर ले जाते हैं। सज्जन कौर स्ट्रांग रूम में आने-जाने वाले लोगों पर नजर रखने लगी। उसने यह बात विजेंद्र को इस बारे में बताते हुए कहा कि इंस्टिट्यूट के संचालकों ने सभी को यह बताया है कि वह डॉक्यूमेंट रख कर जाते हैं जबकि हकीकत में वह भारी मात्रा में नगदी रख कर जाते हैं।

इसी के बाद विजेंद्र और सज्जन ने चोरी करने के लिए प्लान बनाया। विजेंद्र ने अपने साथी नरेश और हरियाणा से तीन-चार लोगों को सबलपुरा इलाके में अपने कमरे पर बुला लिया। और फिर अपने परिचित अशोक के साथ पूरे रूट की रैकी भी की। चोरी करने के 2 दिन पहले सभी आरोपी विजेंद्र के कमरे पर बैठे और चोरी के लिए पूरा प्लान बनाया। 28 अगस्त की सुबह 4:30 के करीब रोज की तरह हॉस्टल वार्डन सज्जन को ने गेट खोल दिया और फिर बाकी आरोपी दो बाइक पर सवार होकर हॉस्टल में पहुंचे और वहां सरिए के जरिए स्ट्रांग रूम का ताला तोड़कर 1.70 करोड़ रुपए चुरा लिए। चोरी के बाद वार्डन रक्षाबंधन की छुट्टियों के चलते पीहर चली गई जबकि बाकी आरोपी रुपयों का बंटवारा करके अलग-अलग ठिकानों पर निकल गए। पुलिस के मुताबिक चोरों ने चोरी के रुपयों से पिकअप गाड़ी और मोटरसाइकिल सहित अन्य सामान भी खरीद लिया इसके अलावा महंगी-महंगी पार्टियां करने लगे।

पुलिस को इस मामले में सबसे बड़ा क्लू चोरों की एक बाइक से मिला लेकिन उस बाइक पर लिखे नंबर भी साफ नहीं थे। जब पुलिस ने उन नंबरों के बारे में सर्च किया तो पुलिस आरोपी अशोक तक पहुंची। पहले तो आरोपी अशोक ने कुछ नहीं बताया लेकिन जब पुलिस ने उससे सख्ती से पूछताछ की तो उसने पूरा सच उगल दिया।

पुलिस ने मामले में आरोपी विजेंद्र ओला (35) निवासी बहरोड, संजू जाट (24) निवासी महेंद्रगढ़, विजय सिंह जाट (24) निवासी महेंद्रगढ़, राजवीर सिंह जाट (30) निवासी अलवर, अजीत कुमार जाट (30) निवासी अलवर,नरेश प्रजापत (23) निवासी चुरु, अशोक कुमार जाट (25) निवासी सबलपुरा और सज्जन कौर (37) निवासी महेंद्रगढ़ को गिरफ्तार किया है। आरोपियों की गिरफ्तारी में सब इंस्पेक्टर नेकीराम, सुनील जांगिड़, मुकेश कुमार,डीएसटी टीम इंचार्ज विरेंद्र सिंह,हैड कांस्टेबल दुर्गाराम,कांस्टेबल हंसराज,देवीलाल,मनोज,दलीप,दिनेश,अनिल,ओमप्रकाश, हरीश कुमार डीएसटी, सुरेंद्र कुमार डीएसटी,शशिकांत झुंझुनूं डीएसटी, अंकुश कुमार साइबर सेल की अहम भूमिका रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89