[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : कार से भिड़ा, 10 फीट उछला बाइक सवार, VIDEO:हवा में गोता लगाकर सड़क किनारे गिरा; हॉस्पिटल में भर्ती


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : कार से भिड़ा, 10 फीट उछला बाइक सवार, VIDEO:हवा में गोता लगाकर सड़क किनारे गिरा; हॉस्पिटल में भर्ती

कार से भिड़ा, 10 फीट उछला बाइक सवार, VIDEO:हवा में गोता लगाकर सड़क किनारे गिरा; हॉस्पिटल में भर्ती

झुंझुनूं : झुंझुनूं जिले के सुलताना कस्बे में पावर हाउस के पास सोमवार दोपहर 12ः35 कार और बाइक की भिड़ंत हो गई। हादसे में कार सवार 10 फीट तक उछलकर सड़क किनारे जाकर गिरा। उसकी बाइक भी चकनाचूर हो गई। लोगों ने घायल युवक को निजी हॉस्पिटल पहुंचाया, हालत गंभीर है।

यह पूरी घटना वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। सुलताना पुलिस ने बताया कि सुलताना कस्बे वार्ड 27 में रहने वाला युवक झंडू राम (35) पुत्र पुत्र श्योराम मेघवाल मजदूरी का काम करता है। सोमवार को बाइक पर वह चिड़ावा से अपने घर सुलताना जा रहा था।

पावर हाउस के पास टी पाइंट पर सामने से तेज रफ्तार से आ रही ब्रेजा कार ने बाइक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि झंडू राम 10 फीट तक हवा में उछल गया और हवा में गोता लगाते हुए सड़क किनारे जा गिरा। वह बुरी तरह जख्मी हो गया।

तेज आवाज सुनकर आसपास के दुकानदार दौडे़। घायल को कस्बे के निजी अस्पताल में भर्ती करवाया। युवक की हालात गंभीर बताई जा रही है। हादसे के बाइक बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। स्थानीय लोगों ने बताया कि हादसे की जगह पर टी पॉइंट बना हुआ है। इस कारण यहां कई बार हादसे हो चुके हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77