[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर : MDM हॉस्पिटल की कैंटीन में गैस रिसाव से लगी आग:मौके पर रखे थे 5 सिलेंडर, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पाया काबू


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जोधपुरराजस्थानराज्य

जोधपुर : MDM हॉस्पिटल की कैंटीन में गैस रिसाव से लगी आग:मौके पर रखे थे 5 सिलेंडर, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पाया काबू

MDM हॉस्पिटल की कैंटीन में गैस रिसाव से लगी आग:मौके पर रखे थे 5 सिलेंडर, फायर ब्रिगेड की 2 गाड़ियों ने पाया काबू

जोधपुर : जोधपुर शहर के मथुरादास माथुर अस्पताल के पुराने इमरजेंसी गेट के पास स्थित एक कैंटीन में शुक्रवार रात 10 बजे गैस रिसाव के चलते आग लग गई। आग कैंटीन में रखे गैस सिलेंडर में धधकी।

कैंटीन में उस समय पांच अन्य सिलेंडर भी रखे हुए थे। गनीमत रही कि समय रहते फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने आग पर काबू पा लिया। इससे बड़ा हादसा टल गया। फायर ऑफिसर प्रशांत सिंह चौहान ने बताया कि अस्पताल की पुरानी इमरजेंसी गेट के पास एक कैंटीन में शुक्रवार रात 10 बजे के करीब आग लगी। सूचना मिलने पर शास्त्री नगर और बासनी फायर स्टेशन से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची।

20 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया। आग जहां लगी थी वहां पांच गैस के अन्य सिलेंडर भी रखे हुए थे। इसके चलते उनके फटने का भी खतरा था लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मचारियों ने उन्हें तुरंत बाहर निकाला और आग पर काबू पाया।

आग हॉस्पिटल के पुराने इमरजेंसी गेट के पास बनी कैंटीन में लगी थी।
आग हॉस्पिटल के पुराने इमरजेंसी गेट के पास बनी कैंटीन में लगी थी।

बताया जा रहा है कि अस्पताल की कैंटीन में भट्टी में लगे गैस पाइप में आग पकड़ ली जो सिलेंडर तक जा पहुंची। हालांकि समय रहते फायर ब्रिगेड कर्मचारियों ने मौके पर पहुंचकर आग बुझा दी अन्यथा हॉस्पिटल में बड़ा हादसा हो सकता था।

इस घटना के बाद अस्पताल में फायर सेफ्टी और सुरक्षा को लेकर भी सवाल खड़े हो रहे हैं। संभाग के सबसे बड़े अस्पताल में शामिल होने की वजह से यहां पर प्रतिदिन हजारों की संख्या में मरीज और उनके परिजन आते हैं। घटना के दिन कैंटीन में एक साथ पांच सिलेंडर रखे हुए थे। उनके फटने से बड़ा हादसा भी हो सकता था।

आग बुझाने वाली टीम में प्रशांत सिंह चौहान, मोहम्मद हनीफ, मनीष पुरोहित, भोमाराम चौधरी शामिल रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77