[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रतापगढ़ : आदिवासी महिला को पति ने ही गांव वालों के सामने किया निर्वस्त्र, दूसरे युवक के साथ रिश्ते से था खफा, वीडियो वायरल होने पर CM ने दिए ये आदेश


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
देशप्रतापगढ़राजस्थान

प्रतापगढ़ : आदिवासी महिला को पति ने ही गांव वालों के सामने किया निर्वस्त्र, दूसरे युवक के साथ रिश्ते से था खफा, वीडियो वायरल होने पर CM ने दिए ये आदेश

राजस्थान पुलिस प्रमुख डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के ससुराल पक्ष उसे जबरदस्ती अपने साथ अपने गांव लेकर गए थे। महिला किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी, वह उसके साथ ही रहती थी। इसी बात से उसके ससुराल वाले नाराज थे।

Cruelty With Rajasthan Woman: मणिपुर में दो महिलाओं को निर्वस्त्र कर घुमाने का मुद्दा अभी शांत ही हुआ था कि अब राजस्थान से भी ऐसा ही एक मामला सामने आया है। राजस्थान पुलिस ने बताया कि गुरुवार को एक आदिवासी महिला को उसके ही पति ने गांव के लोगों के सामने निर्वस्त्र किया है। उन्होंने बताया कि आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर गिरफ्तारी के लिए टीमें गठित कर दी गई है।

यह है पूरा मामला
मानवता को शर्मसार कर देने वाला यह मामला राजस्थान के प्रतापगढ़ जिले का है। पीड़ित महिला मात्र 21 साल की है। राजस्थान पुलिस प्रमुख डीजीपी उमेश मिश्रा ने बताया कि पीड़िता के ससुराल पक्ष उसे जबरदस्ती अपने साथ अपने गांव लेकर गए थे। महिला किसी अन्य पुरुष के साथ रिश्ते में थी, वह उसके साथ ही रहती थी। इसी बात से उसके ससुराल वाले नाराज थे, जिस वजह से महिला के पति ने गुरुवार को उसे गांव के लोगों के सामने निर्वस्त्र किया, जिसका वीडियो शुक्रवार को सामने आया।

आरोप है कि महिला के पति और परिवार ने पहले तो उसे निर्वस्त्र किया और फिर पूरे गांव में घुमाया। इस दौरान महिला चीखती-चिल्लाती रही, लेकिन पति समेत परिवार को उस पर तरस नहीं आया। दरिदंगी की यह घटना जिले के धरियावद कस्बे के पहाड़ गांव की बताई जा रही है।

इस बाबत एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल है। इस पर भाजपा नेता और केंद्रीय मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने राजस्थान पर निशाना साधा है।  उधर, जिले के एसपी अमित कुमार मामले पर संज्ञान लेते हुए मौके पर पहुंचे और आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए गए हैं।

महिला के पति ने उसके कपड़े उतारे। गांव वालों के सामने गाली-गलौज भी की।
महिला के पति ने उसके कपड़े उतारे। गांव वालों के सामने गाली-गलौज भी की।

उधर, राजस्थान के सीएम ने भी ट्वीट कर इंसाफ की बात कही है। उन्होंने लिखा है- ‘प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के आपसी पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है।

पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने एवं इस मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए हैं। सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। इन अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।’

पुलिस ने जंगल से आरोपियों को पकड़ा, चोटें आईं
आरोपियों को शुक्रवार रात ही यह खबर लग गई थी कि पुलिस गिरफ्तार करने आ रही है। इसके बाद इन्होंने जंगल की तरफ भागने की कोशिश की। इससे इनके पैरों में चोटें आईं। हालांकि, पुलिस ने तीन को गिरफ्तार कर लिया। इनका अस्पताल में इलाज चल रहा है। बाकी आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए पुलिस की छह टीमें गठित की गई हैं।

ये अस्पताल का फोटो है। यहां 3 आरोपियों को इलाज के लिए लाया गया।

महिला चीखती रही, किसी ने मदद नहीं की
जानकारी के अनुसार, शादी के छह महीने बाद महिला पड़ोस के गांव ऊपला कोटा के एक युवक के साथ चली गई थी। महिला साल भर बाद 30 अगस्त को जब युवक के साथ वापस लौटी, तो उसके ससुराल वाले उसे जबरन अपने गांव पहाड़ा ले आए।
इसके बाद पति ने गांव वालों के सामने ही उसके कपड़े उतारे और निर्वस्त्र कर घुमाया। जो वीडियो वायरल हुआ, उसमें वह जोर-जोर से चीख रही है और छोड़ देने की गुहार लगा रही है। इस दौरान गांव के कई लोग सिर्फ देखते रहे और वीडियो बनाते रहे, लेकिन किसी ने पति को नहीं रोका। महिला छह महीने की गर्भवती है।

वसुंधरा राजे ने घटना की निंदा की, CM गहलोत बोले- किसी को बख्शा नहीं जाएगा

सीएम अशोक गहलोत ने भी किया ट्वीट
मामले में मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने ट्वीट कर कहा कि प्रतापगढ़ जिले में पीहर और ससुराल पक्ष के पारिवारिक विवाद में ससुराल पक्ष के लोगों द्वारा एक महिला को निर्वस्त्र करने का एक वीडियो सामने आया है। पुलिस महानिदेशक को एडीजी क्राइम को मौके पर भेजने और मामले में कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं।  सभ्य समाज में इस तरह के अपराधियों की कोई जगह नहीं है। अपराधियों को जल्द से जल्द सलाखों के पीछे डालकर फास्ट ट्रैक कोर्ट में मुकदमा चलाकर सजा दिलवाई जाएगी।

भाजपा नेताओं ने की वीडियो न शेयर करने की अपील
वहीं, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने मामले में कहा कि एक गर्भवती महिला को लोगों के सामने निर्वस्त्र किया गया। सोशल मीडिया पर वीडियो वायरल हो रहा है और प्रशासन को इसकी जानकारी तक नहीं है। इसके अलावा, अन्य भाजपा नेताओं ने जनता से अपील की है कि कृप्या वीडियो को किसी और से साझा न करें। घटना ने राजस्थान को शर्मशार कर दिया है।
https://twitter.com/VasundharaBJP/status/1697678660298572229?s=20
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी घटना को लेकर ट्वीट किया।
पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने भी घटना को लेकर ट्वीट किया।

महिला का चल रहा है प्रेम प्रसंग

मिली जानकारी के अनुसार, महिला की शादी एक वर्ष पहले हुई थी और फिलहाल वह गर्भवती है। इस बीच यह जानकारी भी सामने आई है कि उसका गांव के ही रहने वाले एक युवक के साथ प्रेम प्रसंग चल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि कुछ दिन पहले ही वह अपने प्रेमी के साथ भाग गई थी।

महिला से दरिंदगी में पूरा परिवार शामिल

वहीं, प्रेमी के साथ भागने की जानकारी मिलने पर पति ने परिवार की मदद से पीछाकर पत्नी को पकड़ लिया। इसके बाद गर्भवती महिला को परिवार गांव लाया और इसके बाद पति ने ही उसे निर्वस्त्र किया। हैरत की बात यह है कि महिला के साथ दरिंदगी में पति के साथ सास-ससुर के साथ परिवार के अन्य लोग भी शामिल थे।

महिला के साथ दरिंदगी का यह मामला सप्ताह के शुरुआत का है, जिसकी जानकारी अब पुलिस प्रशासन को हुई है। इस पूरी घटना के बाबत एक वीडियो भी सामने आया है, जिसमें देखा जा सकता है कि महिला के साथ किस तरह की दरिंदगी की गई है। उधर, भाजपा नेता अरुण यादव और केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत ने घटना से जुड़े वीडियो ट्वीट किए हैं। उन्होंने लिखा है कि राजस्थान में महिलाओं के साथ अमानवीयत का सारी हदें पार हो चुकी हैं।
उधर, इस मामले में नागराज मीणा (कांग्रेस विधायक, धरियावद विधानसभा, प्रतापगढ़) का कहना है कि इस घटना की जानकारी मुझे रात करीब 9 बजे हुई। उसके बाद मैंने जिला कलेक्टर और जिला पुलिस अधीक्षक से बात की। इस घटना की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। ऐसी घटना नहीं होनी चाहिए। पुलिस इस पर तत्परता से कार्रवाई करेगी।
एसपी अमित कुमार ने गांव में ही डाला डेरा
मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के निर्देश पर डीजीपी मिश्रा ने शुक्रवार रात एडीजी (अपराध) दिनेश एमएन को प्रतापगढ़ भेजा है। डीजीपी का कहना है कि राज्य सरकार ने घटना पर दुख जताया है। आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है। उनकी गिरफ्तारी के लिए छह टीमों का गठन किया गया है। प्रतापगढ़ एसपी अमित कुमार गांव में डेरा डाल चुके हैं।

Related Articles