[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जोधपुर : एक्ट्रेस जैकलीन की आज बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में परफोर्मेंस:7 मिनट की परफार्म, 2 घंटे रिहर्सल; ओपन कार में लगाएंगी राउंड


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेलजोधपुरराजस्थानराज्य

जोधपुर : एक्ट्रेस जैकलीन की आज बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में परफोर्मेंस:7 मिनट की परफार्म, 2 घंटे रिहर्सल; ओपन कार में लगाएंगी राउंड

एक्ट्रेस जैकलीन की आज बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में परफोर्मेंस:7 मिनट की परफार्म, 2 घंटे रिहर्सल; ओपन कार में लगाएंगी राउंड

जोधपुर : बॉलीवुड एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस शनिवार की शाम जोधपुर में थीं। रविवार शाम राजस्थान प्रीमियर लीग (RPL) का उद्घाटन समारोह होगा। समारोह में जैकलीन परफॉर्म करेंगी। करीब 7 मिनट की परफॉर्मेंस के लिए जैकलीन ने शनिवार रात बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में 2 घंटे तक रिहर्सल की।

एक्ट्रेस जैकलीन फर्नांडीस बॉलीवुड सांग्स पर डांस परफॉर्मेंस देंगी। इसके लिए उन्होंने डांस ग्रुप के साथ प्रैक्टिस की और फोटो शूट भी कराए। जैकलीन ने स्टेडियम में अलग-अलग पोज देकर फोटो शूट करवाया।

जैकलीन ने फोटो शूट कराने के बाद अपने फोटो सिलेक्ट किए। साथ में हैं फोटोग्राफर दीक्षित परिहार।
जैकलीन ने फोटो शूट कराने के बाद अपने फोटो सिलेक्ट किए। साथ में हैं फोटोग्राफर दीक्षित परिहार।
जैकलीन ने डांस ग्रुप के साथ स्टेज पर प्रैक्टिस की। करीब 2 घंटे की प्रैक्टिस के बाद उन्होंने डांस ग्रुप के साथ फोटो खिंचवाई।
जैकलीन ने डांस ग्रुप के साथ स्टेज पर प्रैक्टिस की। करीब 2 घंटे की प्रैक्टिस के बाद उन्होंने डांस ग्रुप के साथ फोटो खिंचवाई।

जैकलीन शनिवार दोपहर हवाई यात्रा कर जोधपुर एयरपोर्ट पहुंचीं थीं। शनिवार रात 8 बजे उन्होंने स्टेडियम पहुंच कर प्रैक्टिस की। इस दौरान जैकलीन के फैन भी स्टेडियम में पहुंचे और जैकलीन के साथ फोटो खिंचवाई। जैकलीन ने भी प्रशंसकों को निराश नहीं किया। उन्होंने कई बच्चों से बात की और उनके साथ फोटो खिंचवाई व ऑटोग्राफ दिए।

शनिवार रात 8 बजे जैकलीन बरकतुल्लाह खां स्टेडियम पहुंची थीं। उन्होंने व्हाइट जींस-टॉप और ब्लैक गाउन पहना था।
शनिवार रात 8 बजे जैकलीन बरकतुल्लाह खां स्टेडियम पहुंची थीं। उन्होंने व्हाइट जींस-टॉप और ब्लैक गाउन पहना था।

शाम को आरपीएल मैच का इनोग्रेशन होगा इस आयोजन में जैकलीन डांस परफार्मेंस देगी। साथ ही बॉलिवुड सिंगर कनिका कपूर भी परफॉर्म करेंगी। जैकलीन की स्टेडियम में एंट्री के ओपन कार में होगी। इस कार में वह पूरे स्टेडियम का चक्कर लगाएंगी। और दर्शकों को चीयर करेंगी। स्टेडियम का राउंड लगाने के बाद वह स्टेज पर पहुंचेंगी। आतिशबाजी बॉलीवुड सांग के साथ धमाकेदार प्रस्तुति देकर आरपीएल की इनोग्रेशन को यादगार बनाएंगी।

स्टेडियम में एंट्री विंटेज कार में करेंगी। जैकलीन परफॉर्मेंस से पहले कार में पूरा स्टेडियम का चक्कर लगाएगी ।
स्टेडियम में एंट्री विंटेज कार में करेंगी। जैकलीन परफॉर्मेंस से पहले कार में पूरा स्टेडियम का चक्कर लगाएगी ।
ओपन कार में रिहर्सल करतीं जैकलीन फर्नांडीस।
ओपन कार में रिहर्सल करतीं जैकलीन फर्नांडीस।

जैकलीन फर्नांडीस बच्चों के बीच काफी लोकप्रिय हैं। अपनी फेमस फिल्म स्टार को नजदीक से देखने के लिए बच्चों में काफी क्रेज रहा। बच्चे शाम से ही स्टेडियम में जुटे थे और जैकलीन के आने का इंतजार कर रहे थे। जैकलीन बच्चों से मिली और उनके साथ जमकर फोटो शूट कराया। जैकलीन से मिलकर बच्चे काफी उत्साहित दिखे।

शनिवार रात को जॅैकलीन से मिलने आए उनके नन्हें फैन के साथ फोटो खिंचवाए।
शनिवार रात को जॅैकलीन से मिलने आए उनके नन्हें फैन के साथ फोटो खिंचवाए।

इन गीतों पर देंगी परफोर्मेंस

जैकलीन अपनी परफाॅर्मेंस का आगाज बॉलीवुड सॉन्ग आ… जरा करीब से..जो पल मिले नसीब से…., सिंगर बादशाह के एलबम गेंदा फूल का सांग लोम्बा लोम्बा चूल……,सॉन्ग के साथ 6 मिनट तक परफॉर्म करेंगी। लास्ट मिनट में फास्ट बीट पर काउंटिंग, 5..4..3..2..1.. के साथ धमाकेदार प्रस्तुति देंगी। इसके अलावा मेनू प्यार न मिले, लत लग गई , पागल सा है प्यार मेरा , अल्लाह दुहाई है… इन गीतों पर जबरदस्त प्रस्तुति देंगी।

जैकलीन ने जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में शूट कराई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर जैकलीन के सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई है।
जैकलीन ने जोधपुर के बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में शूट कराई तस्वीरें अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर शेयर की हैं। तस्वीर जैकलीन के सोशल मीडिया अकाउंट से ली गई है।
जैकलीन कई बॉलीवुड सॉन्ग्स के साथ रिमिक्स पर भी परफॉर्म करेंगी। उनके साथ डांस ग्रुप ने स्टेडियम में प्रैक्टिस की।
जैकलीन कई बॉलीवुड सॉन्ग्स के साथ रिमिक्स पर भी परफॉर्म करेंगी। उनके साथ डांस ग्रुप ने स्टेडियम में प्रैक्टिस की।

जैकलीन ने शनिवार रात इन्हीं सभी गीतों पर करीब 2 घंटे रिहर्सल किया। साथ ही बरकतुल्लाह खां स्टेडियम में सनसिटी मार्क के साथ फोटोग्राफर दीक्षित परिहार से फोटो शूट करवाया। उसके कैमरे में अपनी फोटो को देख कर कुछ फोटोज़ सिलेक्ट भी की।

इससे पहले शनिवार दोपहर जोधपुर एयरपोर्ट पर जैकलीन के आने की सूचना पर वहां भीड़ लग गई। फैन्स उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे।
इससे पहले शनिवार दोपहर जोधपुर एयरपोर्ट पर जैकलीन के आने की सूचना पर वहां भीड़ लग गई। फैन्स उनकी एक झलक पाने को बेताब दिखे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet