[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी कलां) : पचेरी में परिवर्तन यात्रा को लेकर ओबीसी मोर्चा मंडल की हुई बैठक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंबुहानाराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी कलां) : पचेरी में परिवर्तन यात्रा को लेकर ओबीसी मोर्चा मंडल की हुई बैठक

पचेरी में परिवर्तन यात्रा को लेकर ओबीसी मोर्चा मंडल की हुई बैठक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता: योगेश कुमार

झुंझुनूं-बुहाना(पचेरी कलां) : पचेरी कलां में परिवर्तन यात्रा को ओबीसी मोर्चा मंडल अध्यक्षों, शक्ति केंद्र संयोजको व सभी प्रभारीयो की बैठक प्रेम गार्डन पचेरी में आयोजित की गई। बैठक में ओबीसी मोर्चा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष ओमप्रकाश भड़ाना, सूरजगढ़ विधायक सुभाष पूनिया, बुहाना बारसंघ अध्यक्ष गुलशन डांगी, विकास भालोठिया, जयदीप फागना रहे। बैठक में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए विकास कार्य एवं योजनाओं के बारे में बताया गया।

वही बुहाना बार अध्यक्ष गुलशन डांगी ने कहा कि कांग्रेस की गूंगी बहरी व अंधी सरकार के कारण आज राजस्थान की जनता त्राहि त्राहि कर रही है झूठी योजनाएं दिखाकर जनता को बेवकूफ बनाया जा रहा है धरातल पर कुछ भी नहीं हो रहा झुंझुनू की जनता तो बिजली के लिए सड़को पर है। उन्होंने बताया कि आज परिवर्तन यात्रा को लेकर सभी मंडल अध्यक्षों एवं प्रभारीयो की बैठक की गई एवं सभी को अधिक से अधिक लोगों को पार्टी में जोड़ने एवं यात्रा में जुड़ने के लिए निर्देशित किया गया है।

इस मौके पर बार एसोसिएशन अध्यक्ष गुलशन डांगी, पचेरी मंडल अध्यक्ष सत्यवीर दौराता पूर्व सरपंच विक्रम सिंह, पूर्व सरपंच जसवंत यादव, अमीलाल बोहरा, पूर्व सरपंच फूल सिंह यादव, एससी मोर्चा मंडल अध्यक्ष मनोज नारनोलिया, द्रुपद सिंह, सुरेश जांगिड़ अलीपुर जयदीप भगाना, शक्ति केंद्र संयोजक राम सिंह चंदेल, कैलाश सिंह, अशोक, कैलाश राजपूत आदि अनेक संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet