[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : अस्पताल में मरीज से मारपीट:परिजनों का आरोप बिना बताए रेफर कार्ड बना दिया, रस्सी से बांधकर मारपीट की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : अस्पताल में मरीज से मारपीट:परिजनों का आरोप बिना बताए रेफर कार्ड बना दिया, रस्सी से बांधकर मारपीट की

अस्पताल में मरीज से मारपीट:परिजनों का आरोप बिना बताए रेफर कार्ड बना दिया, रस्सी से बांधकर मारपीट की

झुंझुनूं : झुंझुनूं के निजी अस्पताल में एक मरीज से मारपीट का मामला सामने आया है। मरीज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में भर्ती था। 22 अगस्त से अस्पताल में भर्ती था। कोलसिया निवासी पीड़ित के बेटे ने कृष्ण कुमार ने आरोप लगाया है कि उनके पिता को अस्पताल में बांधकर डॉक्टर व स्टाफ के द्वारा मारपीट की गई। उन्होंने बताया कि 22 अगस्त वह अपने पिता को दिखाने के लिए झुंझुनूं के अरूणी अस्पताल में आए थे। लीवर में ज्यादा दिक्कत होने के कारण उन्हें आईसीयू में भर्ती किया गया था। जब वह 25 अगस्त सुबह अपने पिता से मिलने अस्पताल आया तो पता चला कि उन्हें बांधा हुआ है। मारपीट की गई है। कृष्ण ने बताया कि जब वह इसकी शिकायत डॉक्टरों से करने गया तो वहा के स्टाफ ने उसके साथ भी मारपीट करते हुए बाहर निकाल दिया।

बिना सूचना दिए रैफर कार्ड बना दिया

पीड़ित के बेटे ने आरोप लगाया है कि उन्हें सूचित किए बिना ही उनके रैफर कार्ड बनाकर अस्पताल से बाहर भेज दिया। इधर सूचना के बाद पुलिस भी अस्पताल पहुंची। झुंझुनूं कोतवाली के हैड कांस्टेबल संजीव कुमार मील ने बताया कि डॉक्टर ने उन्हें जानकारी दी है कि मरीज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में स्टाफ व मरीजों के साथ गलत तरीके से पेश आ रहा था। काफी देर समझाइस की। उसके बाद मरीज के परिजनों को सूचना दी। परिजन नहीं पहुंचे तो मरीज को रेफर कार्ड बनाकर भेज दिया था।

निजी अस्पताल के डॉक्टर ने बताया कि मरीज अस्पताल के आईसीयू वार्ड में स्टाफ व मरीजों के साथ गलत तरीके से पेश आ रहा था। काफी देर समझाइस की। उसके बाद मरीज के परिजनों को सूचना दी। परिजन नहीं पहुंचे तो मरीज को रेफर कार्ड बनाकर भेज दिया था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet