[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत सौपी पासबुक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत सौपी पासबुक

पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना के तहत सौपी पासबुक

झुंझुनूं : जिला बाल संरक्षण इकाई एवं बाल अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक डॉ. पवन पूनियां ने कोरोना महामारी के कारण अनाथ हुई बालिका सोफिया सोलंकी पुत्री स्व. कासम सोलंकी निवासी डुंडलोद को 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने पर 10.00 लाख रूपये की ब्याज राशि प्राप्ति के लिए ‘बचत खाते की पासबुक’ प्रदान कर योजना से लाभान्वित किया। इस अवसर पर सरंक्षण अधिकारी विकास राहड़, वरिष्ठ सहायक मनोज खीचड़, कनिष्ठ सहायक विकास मील, विजय बिजारणिया, महेश मांजू सहित अन्य कार्मिक उपस्थित थे ।

गौरतलब है कि कोविड-19 महामारी में अनाथ हुये बच्चों की सहायतार्थ संचालित ‘‘पी.एम. केयर्स फॉर चिल्ड्रन योजना’’ अन्तर्गत कोरोना महामारी के कारण माता-पिता को खो चुके बच्चों को नियमित अध्ययनरत होने पर प्रत्येक शैक्षणिक सत्र में 20000 रूपये की छात्रवृति 12 वी कक्षा उत्तीर्ण होने तक प्रदान की जा रही है एवं प्रायोजन भत्ते के रूप में प्रतिमाह राशि रूपये 4 हजार 18 वर्ष की आयु पूर्ण होने तक प्रदान की जा रही है तथा 10 लाख रूपये की सहायता राशि उनके पोस्ट ऑफिस बैंक खाते में जमा की गई है, यह राशि बच्चों के 23 वर्ष की आयु पूर्ण होने पर उन्हें प्राप्त होगी। बच्चों के 18 वर्ष की आयु पूर्ण करने के पश्चात् राशि प्राप्त होने तक उक्त राशि का ब्याज प्रतिमाह प्रदान किया जाएगा। जिला झुन्झुनूं में योजनान्तर्गत कुल 09 बच्चों को लाभान्वित किया गया हैं। इन 09 बच्चों में से बालिका सोफिया सोलंकी ने 18 वर्ष की आयु पूर्ण कर ली हैं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet