[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का साक्षी बना मुजफ्फरनगर का अरीब:इसरो में साइंटिस्ट के परिवार ने जनपद वासियों के साथ मनाया जश्न, लैंडिंग के साथ मिली शुभकामनाएं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उत्तर प्रदेशटॉप न्यूज़राज्य

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग का साक्षी बना मुजफ्फरनगर का अरीब:इसरो में साइंटिस्ट के परिवार ने जनपद वासियों के साथ मनाया जश्न, लैंडिंग के साथ मिली शुभकामनाएं

खतौली का बेटा और इसरो वैज्ञानिक अरीब अहमद चंद्रयान 3 की टीम का हिस्सा है। चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग के बाद खतौली में ईद और दीवाली एक साथ मनाई गई। पूरी रात जश्न का माहौल चला।

उत्तर प्रदेश-मुजफ्फरनगर : चांद के दक्षिणी ध्रुव पर चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग के साथ ही मुजफ्फरनगर जश्न के माहौल में सराबोर हो उठा। खुशी के इन पलों को दोगुना किया खतौली के लाल अरीब अहमद ने। इसरो में वैज्ञानिक अरीब अहमद चंद्रयान 3 प्रक्षेपण से लेकर लैंडिंग तक के मिशन का हिस्सा रहा है। बुधवार शाम चांद की जमीन पर चंद्रयान-3 के उतरते ही लोगों ने अरीब के परिवार वालों को शुभकामनाएं देते हुए जमकर जश्न मनाया। खतौली सहित जनपद के वभिन्‍न हिस्‍सों में लोगों ने आतिशबाजी छुडाकर खुशियां मनाई।

मुजफ्फरनगर के कस्बा खतौली के मोहल्ला मिट्ठुलाल निवासी काजी महताब जिया के इकलौते पुत्र अरीब अहमद भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) में इंजीनियर वैज्ञानिक हैं। जिनकी वर्ष 2021 से तैनाती चेन्नई के श्रीहरिकोटा के सतीश धवन अंतरिक्ष परीक्षण केंद्र पर है। यहीं पर चंद्रयान-3 का निर्माण किया गया।

खतौली में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाते अरीब के परिवार वाले एवं अन्य।
खतौली में चंद्रयान 3 की सफल लैंडिंग का जश्न मनाते अरीब के परिवार वाले एवं अन्य।

चंद्रयान 3 की सैटेलाइट टीम का हिस्सा है अरीब
अरीब के पिता के मुताबिक, ‘उनका बेटा चंद्रयान 3 की सैटेलाइट टीम का हिस्सा रहा है। इसके अलावा दूसरी टीम प्रोजेक्ट कार्य करती है। बताया कि पूरी टीम ने कड़ी मेहनत की है। जिसका परिणाम चंद्रयान-3 का सफल प्रक्षेपण और लैंडिंग है। लाचिंग के साथ ही चांद पर सफल लैंडिंग से उत्साहित अरीब का परिवार बुधवार शाम जश्न में डूब गया। जैसे ही इसरो के वैज्ञानिको ने चंद्रयान 3 के चांद की सतह पर उतरने की घोषणा की मुजफ्फरनगर में ढोल नगाड़ों के शोर के साथ आसमान भारत माता की जय के नारों से गुंजायमान हो उठा।

चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर तिरंगा लहराया गया।
चंद्रयान-3 की सफल लैंडिंग पर तिरंगा लहराया गया।

खतौली वासियों ने दी शुभकामनाएं
इसरो में वैज्ञानिक अरीब अहमद के पिता काजी मेहताब ज़िया ने कहा कि आज देश के लिए यह गौरव का पल है। उन्होंने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दृढ़ इच्छाशक्ति और इसरो के वैज्ञानिकों की कमर तोड़ मेहनत ने देश को सफलता दिलाई है।खतौली वासियों ने भी अरीब के पिता को शुभकामनाएं देते हुए देश के लिए इन पलों को यादगार बताया।

अरीब को ऐसे मिली कामयाबी
वर्ष 2021 से अरीब इसरो में नौकरी कर रहे हैं। गोल्डन हार्ट एकेडमी से पढ़ाई करने के बाद भारतीय खाद्य निगम में नौकरी की और से रहते हुए दूसरी नौकरी की तैयारी की। जहां उनका चयन इसरो के लिए हुआ था।

घर में टीवी नहीं, शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में हुआ लाइव प्रसारण
अरीब के पिता काजी महताब जिया का कहना है कि उनके घर में टीवी नहीं है। मोहल्ले के बच्चों ने लाइव प्रसारण देखने का इंतजाम शाह इस्लामिक लाइब्रेरी में किया था। पूरा मोहल्ला के लोगों ने एक साथ बैठकर लाइव प्रसारण देखा।
मुजफ्फरनगर की शाह इस्लामिक लाइब्रेरी पर खुशी मनाते लोग।
मुजफ्फरनगर की शाह इस्लामिक लाइब्रेरी पर खुशी मनाते लोग।

शाह इस्‍लामिक लाईब्रेरी में देखी चन्‍द्रयान की लैंडिंग
शाह इस्‍लामिक लाईब्रेरी में बुधवार शाम लोगों ने एकत्र होकर चन्‍द्रयान 3 की सफल लैंडिंग देखी। कारी खालिद ने इस पल को एतिहासकि बताया। दिलशाद पहलवान ने कहा कि यह गौरव का पल।

खतौली में चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिक अरीब के पिता को मिठाई खिलाते हुए।
खतौली में चंद्रयान तीन की सफल लैंडिंग के बाद इसरो के वैज्ञानिक अरीब के पिता को मिठाई खिलाते हुए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet