[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : शहीद अजीत सिंह सोढ़ा का बलिदान दिवस मनाया:ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि, मोहित सक्सेना बोले-शहीदों के जीवन से ले प्रेरणा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : शहीद अजीत सिंह सोढ़ा का बलिदान दिवस मनाया:ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि, मोहित सक्सेना बोले-शहीदों के जीवन से ले प्रेरणा

शहीद अजीत सिंह सोढ़ा का बलिदान दिवस मनाया:ग्रामीणों ने दी श्रद्धांजलि, मोहित सक्सेना बोले-शहीदों के जीवन से ले प्रेरणा

झुंझुनूं-खेतड़ी : खेतड़ी कस्बे के चेलापुरी में शनिवार को मेरी माटी मेरा देश अभियान के तहत युवाओं ने शहीद अजीत सिंह सोढ़ा का बलिदान दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि डॉ. मोहित सक्सेना ने कहा कि केंद्र सरकार कि ओर से आजादी के पर्व को ऐतिहासिक बनाने के लिए मेरी माटी मेरा देश अभियान चलाया जा रहा है। इस अभियान का मुख्य उद्देश्य समाज के प्रत्येक व्यक्ति को देश भक्ति भावना के लिए प्रेरित करना है। झुंझुनूं जिले को वीरों की भूमि के नाम से जाना जाता है, जिसमें बच्चों को जन्म से ही देश सेवा करने के लिए प्रेरित किया जाता है।

देश में सबसे अधिक सैनिक देने का गौरव जिले ने हासिल कर रखा है। उन्होंने कहा कि शेखावाटी के वीर बहादुर जवान आज भी देश सेवा में लगे हुए हैं। सैकड़ों जवान देश की सेवा के लिए वीरगति को प्राप्त हो चुके हैं। यहां की मिट्टी में इतना शौर्य है कि देश की सीमा पर जब भी कोई हलचल होती है तो देश सेवा में लगे बहादुर जवान कभी अपने कर्तव्य से पीछे नहीं हटते हैं। अपने प्राणों का बलिदान देकर हमेशा के लिए कुर्बान होने का जज्बा रखते हैं।

शहीदों की यादों को स्थाई बनाने के लिए गांव-गांव में उनके स्मारक बनाकर प्रतिमा लगाई हुई है। जो देश सेवा के लिए युवाओं को प्रेरित करती है। शहीद अजीत सिंह सोढ़ा खेतड़ी के पोलो ग्राउंड में 29 जनवरी 1984 को भारतीय सेना की 13 ग्रेनेडियर में भर्ती हुए थे। जिन्होंने सियाचिन ग्लेशियर में अमर चौकी पर अग्रिम युद्ध क्षेत्र में वर्ष 1990 में देश के लिए वीरगति को प्राप्त हो गए थे। उनकी बहादुरी पर भारतीय सेना ने उच्च तुगंता मेडल व सियाचीन ग्लेशियर मेडल भी नवाजा गया था।

इस मौके पर पार्षद नगेंद्र सिंह सोढा, गोपाल कृष्ण, नीलम सक्सेना, हिम्मत सिंह सोढा, योगेंद्र सोढा, विनय सिंह चौहान, तेज बहादुर सिंह, कृष्णा कंवर, दीया सोढा, मीना तंवर, लक्ष्मी इंदा, पूनम, मीना, सरिता मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet