[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : रूपाकाबास में मारपीट कर फायरिंग का मामला:मुख्य आरोपी सहित चार बदमाश गिरफ्तार, घर में घुसकर दिया था वारदात को अंजाम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : रूपाकाबास में मारपीट कर फायरिंग का मामला:मुख्य आरोपी सहित चार बदमाश गिरफ्तार, घर में घुसकर दिया था वारदात को अंजाम

रूपाकाबास में मारपीट कर फायरिंग का मामला:मुख्य आरोपी सहित चार बदमाश गिरफ्तार, घर में घुसकर दिया था वारदात को अंजाम

झुंझुनूं-खेतड़ी(बबाई) : बबाई थाना क्षेत्र के रूपकाबास गांव में घर में घुस कर मारपीट कर फायरिंग करने के मामले में रविवार देर शाम को पुलिस ने मुख्य आरोपी सहित चार जनों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। आरोपियों ने तीन पूर्व ही वारदात को अंजाम दिया था।

थानाधिकारी सरदारमल यादव ने बताया कि रूपाकाबास निवासी अनूप ने रिपोर्ट दी थी कि 10 अगस्त की रात करीब नौ बजे छह-सात युवक बाइक पर सवार होकर उसके घर आए। वह उस समय घर में खाना खा रहा था। इसी दौरान बाइक पर आए युवक घर में घुस कर उसके साथ मारपीट करने लगे। जिनमें एक युवक हरड़िया निवासी संदीप कृष्णिया था, जिसको वह पहले से ही जानता है। संदीप कृष्णिया ने माथे पर बंदूक लगाई और अन्य व्यक्तियों ने मुंह पर तौलिया बांध रखा था, जिसके कारण पहचान नही पाया। आवाज सुन कर घरवालों ने बीच बचाव किया व हल्ला किया तो आवाज सुनकर अन्य पड़ोसी लोग मौके पर पहुंचे तो आरोपी भागने लगे। इस दौरान आरोपियों ने जाते समय हवाई फायर कर दहशत फैलाई। इस दौरान वह घटनास्थल पर एक बाइक छोड़ गए।

एसपी अनिल बेनीवाल ने मामले को गंभीरता से लेते हुए थानाधिकारी के नेतृत्व में टीम का गठन कर आरोपियों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए।

थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों की तलाश पुलिस की ओर से उनके संभावित ठीकानों पर दबिश दी जा रही थी कि कांस्टेबल बलवीर को मुखबीर के जरीए सूचना मिली कि रूपाकाबास मामले के आरोपी क्षेत्र में आए हुए हैं। जिस पर पुलिस टीम ने दबिश देकर ढाणी अठवाली तन हरड़िया निवासी संदीप उर्फ कृष्णिया पुत्र जगदीश प्रसाद, जाखडो की ढाणी तन हरड़िया निवासी मुकेश पुत्र श्रीराम, हरड़िया निवासी मानसिंह पुत्र गिरधारीलाल जांगिड़ व दीपपुरा थाना गुढा निवासी सुशील पुत्र कैलाश को दबोच लिया।

पुलिस ने चारों को थाने में लाकर पूछताछ की तो उक्त लोगों ने मारपीट करने व फायरिंग करने की वारदात को कबूल कर लिया। थानाधिकारी ने बताया कि आरोपियों से गहनता से पूछताछ की जा रही है। इस दौरान टीम में थानाधिकारी सरदारमल यादव, एएसआई राजकुमार, एचसी मनोज कुमार, कॉन्स्टेबल बलवीर सिंह, अजय कुमार भालोठिया, मनफूल आदि शामिल थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin