[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : चोरी की पिकअप बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार्, सीसीटीवी फुटेज से आए पकड़ में, दोनों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : चोरी की पिकअप बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार्, सीसीटीवी फुटेज से आए पकड़ में, दोनों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज

चोरी की पिकअप बरामद:दो आरोपी गिरफ्तार्, सीसीटीवी फुटेज से आए पकड़ में, दोनों के खिलाफ एक दर्जन से अधिक मामले दर्ज

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : झुंझुनूं की सूरजगढ़ पुलिस ने कुछ दिन पहले हुई पिकअप चोरी का खुलासा किया है। इस मामले में पुलिस ने दो जनों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों से चोरी की गई पिकअप को भी बरामद कर लिया गया है। दोनों आरोपी हरियाणा के रहने वाले है।

इनके खिलाफ नकबजनी के पहले से कई मामले दर्ज है। आरोपी बलजीत निवासी कादमा थाना बाढ़डा हरियाणा के खिलाफ राजस्थान व हरियाणा में 19 तथा दूसरी आरोपी मनीष के खिलाफ हरियाणा में नकबजनी के 17 मामले दर्ज है। आरोपियों ने 30 जुलाई को सूरजगढ़ के महपलवास गांव से घर के बाहर खड़ी पिकअप को चोरी कर ले गए थे। इस संबंध में पीड़ित महेन्द्र सिंह पुत्र जीताराम ने अज्ञात चोर के खिलाफ सूरजगढ़ थाना में मामला दर्ज करवाया था।

ऐसे आए पकड़ में

घटना के बाद पुलिस ने आरोपियों को पकड़ने के लिए टीम गठित की। घटना स्थल व आस पास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले। इसके बाद आरोपियों की जानकारी जुटाई गई। जांच में सामने आया कि आरोपी हरियाणा के रहने वाले है।

पिकअप चोरी के बाद घर से फरार चल रहे है। इसके बाद अन्य लोगों से जानकारी जुटाकर दोनों को अलग अलग जगह से गिरफ्तार कर लिया। दोनों से पूछताछ के बाद चोरी की गई पिकअप भी बरामद कर ली।

ध्यान भटकाने की कोशिश

दोनों आरोपी शातिर चोर है। पुलिस का ध्यान भटकाने के लिए चोरी के बाद पिकअप को अलग अलग रास्ते से ले गए। ताकि पुलिस उन तक आसानी नहीं पहुंच पाए। लेकिन पुलिस ने दस दिन के अंदर ही चोरी का खुलासा कर दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet