नीमकाथाना : स्कूली बच्चों को दी पुलिस प्रणाली की जानकारी:पॉक्सो एक्ट,साइबर क्राइम और यातायात नियमों की दी जानकारी
स्कूली बच्चों को दी पुलिस प्रणाली की जानकारी:पॉक्सो एक्ट,साइबर क्राइम और यातायात नियमों की दी जानकारी
नीमकाथाना : पुलिस कार्य प्रणाली को लेकर बच्चों को जानकारी दी गई। थाना अधिकारियों ने 5 बिंदुओं पर जानकारी दी।
सदर थानाधिकारी विक्रम सिंह ने बताया कि एसपी के आदेश पर ऑपरेशन दिशा KNOW YOUR STUDENTS KNOW TOUR POLICE विशेष अभियान चलाया जा रहा है। थाना अधिकारी ने बच्चों को सोशल मीडिया का सतर्कता से उपयोग करने की सलाह देते हुए बताया कि गैंगस्टर, अपराधियों, असामाजिक तत्वों से बचने और अपराधी किस्म के व्यक्तियों से दूर रहने, उन्हें फॉलो नहीं करने की जानकारी देकर जागरूक किया।
साथ ही यातायात के नियमों के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। थानाधिकारी ने कहा कि बच्चों को पॉक्सो एक्ट,साइबर क्राइम, सड़क सुरक्षा यातायात नियम, नशा एक सामाजिक अभिशाप है और चाइल्ड हेल्प लाइन से संबंधित जानकारी दी।
साइबर क्राइम होने पर 1939 पर कॉल कर सकते हैं जिससे तुरंत हेल्प की जाएगी। साथ ही चाइल्ड हेल्प लाइन 1098 पर कॉल करते ही पुलिस मौके पर पहुंचेगी। पुलिस ने महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी विद्यालय, गणेश्वर बाबा रायसल उच्च माध्यमिक विद्यालय गणेश्वर, महात्मा गांधी राजकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय गावड़ी व बाल विकास उच्च माध्यमिक विद्यालय गावड़ी में अभियान के तहत जानकारी दी गई।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2039765


