[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जयपुर : कांग्रेस ने विधानसभा-लोकसभा चुनावों के लिए नियुक्त किए ऑब्जर्वर, ये बड़े नेता संभालेंगे जिम्मेदारी, देखें लिस्ट


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
जयपुरराजस्थानराज्य

जयपुर : कांग्रेस ने विधानसभा-लोकसभा चुनावों के लिए नियुक्त किए ऑब्जर्वर, ये बड़े नेता संभालेंगे जिम्मेदारी, देखें लिस्ट

मधुसूदन मिस्त्री राजस्थान चुनावों में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पिछले साल हुए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव भी इन्होंने ही करवाए थे।

जयपुर : कांग्रेस हाईकमान ने देर रात राजस्थान में विधानसभा चुनावों के लिए सीनियर ऑब्जर्वर और ऑब्जर्वर नियुक्त करने के साथ 25 लोकसभा सीटों पर भी ऑब्जर्वर लगाए हैं।  कांग्रेस ने वरिष्ठ नेता मधुसूदन मिस्त्री को ऑब्जर्वर और तमिलनाडु के कांग्रेस नेता शशिकांत सेंथिल को ऑब्जर्वर नियुक्त किया है।

बता दें कि इससे पहले मिस्त्री राजस्थान चुनावों में जिम्मेदारी संभाल चुके हैं। पिछले साल हुए कांग्रेस अध्यक्ष के चुनाव भी उन्होंने ही करवाए थे। वहीं सेंथिल तमिलनाडु के हैं और कर्नाटक चुनावों में उन्होंने जिम्मेदारी संभाली थी। बता दें कि दोनों नेता विधानसभा चुनावों में उम्मीदवारों के चयन और चुनाव अभियान की पूरी निगरानी रखेंगे।

हाईकमान ने नियुक्त 25 सीटों पर ऑब्जर्वर

इसके अलावा कांग्रेस हाईकमान ने 25 लोकसभा सीटों पर ऑब्जर्वर भी नियुक्त किए हैं। प्रत्येक ऑब्जर्वर के पास 8 विधानसभा सीटों की जिम्मेदारी रहेंगी। मोना तिवारी को जयपुर, राव दान सिंह को जयपुर ग्रामीण, रघु देसाई को जालौर, ज्ञानी बेन तुम्मर को झालावाड़ बारां, अमर जी ठाकुर को झुंझुनू, सीजी चावड़ा को जोधपुर, शकुंतला खटक को करौली-धौलपुर को ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं अमरीश देर को पाली, प्रभु ठोकिया को राजसमंद, अमित मलिक को सीकर, मिर्जा जावेद अली को टोंक-सवाई माधोपुर और कांति कराड़ी को उदयपुर लोकसभा सीट का ऑब्जर्वर बनाया है।

अमित सिहाग संभालेंगे नागौर की जिम्मेदारी

आनंद पटेल को बांसवाड़ा, बलदेव ठाकुर को बाड़मेर, गीता भुक्कल को भरतपुर, शैलेश परमार को बीकानेर, नीरज शर्मा को भीलवाड़ा, प्रदीप भाई दुदावत को चित्तौड़गढ़, नौशाद सोलंकी को श्रीगंगानगर, , इंद्रविजय गोयल को कोटा, अमित सिहाग को नागौर, अमित चावड़ा को अजमेर, हिम्मत सिंह पटेल को अलवर, राजपाल खारोला को चूरु और किशन पटेल को दौसा लोकसभा क्षेत्र के ऑब्जर्वर की जिम्मेदारी दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad