[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : राशन डीलरों ने किया प्रदर्शन:कल से अनिश्चकालीन हड़ताल की चेतावनी, सीएम के नाम डीएम को पत्र सौंपा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : राशन डीलरों ने किया प्रदर्शन:कल से अनिश्चकालीन हड़ताल की चेतावनी, सीएम के नाम डीएम को पत्र सौंपा

राशन डीलरों ने किया प्रदर्शन:कल से अनिश्चकालीन हड़ताल की चेतावनी, सीएम के नाम डीएम को पत्र सौंपा

झुंझुनूं : विभिन्न मांगों को लेकर सोमवार को राशन डीलरों ने प्रदर्शन किया। कलेक्ट्रेट पर एकत्रित होकर नारेबाजी करते हुए 1 अगस्त से अनिश्चकालीन हड़ताल की चेतावनी दी। जिलाध्यक्ष अनिल शर्मा ने बताया कि झुंझुनूं जिले के राशन डीलर्स को 6 महीने तक का कमीशन अभी तक नहीं मिला है, घर चलाना मुश्किल हो चुका है।

जबकि वे कई बार इसकी मांग कर चुके है। उन्होंने फूड पैकेट पर प्रति बैग 30 रू कमीशन करने, पोस मशीन के नाम से की जा रही कटौती को बंद करने और कटौती की गई राशि को वापस देने, 55 साल से अधिक उम्र के राशन डीलर का लाइसेंस उसके परिवार के एक सदस्य के नाम करने सहित अन्य मांगों को पूरा करने की मांग की है।

प्रदर्शन के बाद राशन डीलर्स ने जिला कलेक्टर को सीएम के नाम का ज्ञापन सौंपा। जल्द मांगें पूरी नहीं होने पर उन्होंने एक अगस्त से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर उतरने की चेतावनी दी है।

इस दौरान गजानन्द कटारिया, गौरधन लाल शर्मा, असलम मिर्जा, श्रवण खेतान, हंसराज गुढ़ा, राजेन्द्र शर्मा, इमरान मलवान, मोहन कमालसर, लक्ष्मण बुहाना, अब्दुल गफ्फार मण्डावा, सुरेश शर्मा, दवेन्द्र समेत जिलेभर से राशन डीलर मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22