झुंझुनूं : भाजपा नेता राजीव चौधरी ताजिया जुलूस में शामिल हुए
भाजपा नेता राजीव चौधरी ताजिया जुलूस में शामिल हुए
झुंझुनूं : झुंझुनूं में मुस्लिम समुदाय के मातमी पर्व मोहर्रम पर भाजपा नेता राजीव चौधरी (गुड्डू) ने ताजिया जुलूस में शिरकत की। लोगों ने आशुरा की नमाज अदा करते हुए अमन और शांति की दुआएं मांगी। राजीव चौधरी चेजारन चौक, चबूतरा चौक और शहीदान चौक पर ताजिया जुलूस में शामिल रहे। उन्होंने कहा कि यह झुंझुनूं जिले की खूबसूरती है कि बिना शांतिपूर्ण तरीके से सर्वधर्म के लोग अपने पर्व मनाते हैं, हमारा आपसी भाईचारा इस परंपरा को आगे बढ़ाता रहेगा। राजीव चौधरी ने जुलूस में शामिल अकीदतमंदों को शरबत पिलाते हुए उनके प्रति कृतज्ञता व्यक्त की।
इस दौरान भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा के जिलाध्यक्ष शौकत अली चौहान, असगर अली पहाड़ियान, पूर्व पार्षद फयाज अली, पूर्व पार्षद तैयब अली, खलील सिलावट, पीरू रंगरेज, जयसिंह मांजू, पूर्व सरपंच अजय चौधरी, सतपाल भैड़ा, यूनुस रंगरेज, कुर्बान चेजारा, महबूब रंगरेज, सलीम रंगरेज, जमिल खान, मुबारिक रंगरेज, जाफर व्यापारी, भवरु अंसारी, सिकन्दर अली, मुस्लिम अली समेत हजारों की संख्या में लोग उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2037933


