जयपुर : ‘लाल डायरी’ पर पायलट ने तोड़ी चुप्पी, बेंगलूरु में यूथ कांग्रेस के महाधिवेशन में किया बड़ा दावा
बर्खास्त कांग्रेस मंत्री और पूर्व सैनिक कल्याण मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के 'लाल डायरी' विवाद पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा दावा किया है, वहीं पायलट ने कहा- विपक्षी दलों की एकजुटता, भाजपा नेताओं की घबराहट कर्नाटक की देन

जयपुर : राजस्थान में चल रहे लाल डायरी के विवाद पर पूर्व उपमुख्यमंत्री और कांग्रेस नेता सचिन पायलट ने पहली बार चुप्पी तोड़ते हुए बड़ा दावा किया है। यहां बुधवार को उन्होंने यूथ कांग्रेस के महाधिवेशन (बेहतर भारत की बुनियाद) में देश के कोने-कोने से आए पार्टी के युवा कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि कर्नाटक ने देश की राजनीति को बदल दिया है। विपक्षी दलों की एकजुटता, कांग्रेस कार्यकर्ताओं में ऊर्जा और भाजपा नेताओं में घबराहट कर्नाटक के चुनाव के बाद आई है।
राजस्थान के बर्खास्त मंत्री राजेंद्र गुढ़ा के ‘लाल डायरी’ विवाद पर पहली बार अपनी चुप्पी तोड़ते हुए दावा किया गया कि यह भाजपा की रची साजिश है। मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व वाली कांग्रेस का समर्थन करते हुए पायलट ने कहा कि भाजपा के पास हमारे खिलाफ कुछ भी नहीं है, इसलिए वे साजिश रच रहे हैं। हमारी पार्टी एकजुट है और हम मिलकर काम करेंगे और फिर से चुनाव जीतेंगे। उन्होंने युवा कांग्रेस के नेताओं से कहा कि एक न एक दिन समय आएगा जब कलम उनके हाथ में होगी और ताकत भी उनके हाथ में होगी। बिना मेहनत और संघर्ष मिल जाए तो उसका स्वाद नहीं आता है। लडक़र संघर्ष से कुछ मिलता है तो उसका अहसास रहता है। आने वाला समय इंडिया का है।