[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : मदन नहीं तो सदन नहीं, गुढ़ा की कांग्रेस जानें: राठौड़, लाल डायरी को करें सार्वजनिक नहीं तो पिछा नहीं छोड़ेगी डायरी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्यसूरजगढ़

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : मदन नहीं तो सदन नहीं, गुढ़ा की कांग्रेस जानें: राठौड़, लाल डायरी को करें सार्वजनिक नहीं तो पिछा नहीं छोड़ेगी डायरी

मदन नहीं तो सदन नहीं, गुढ़ा की कांग्रेस जानें: राठौड़, लाल डायरी को करें सार्वजनिक नहीं तो पिछा नहीं छोड़ेगी डायरी

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने कहा है कि भाजपा विधायक मदन दिलावर का विधानसभा से निलंबन गलत किया गया है। जिसके खिलाफ भाजपा आवाज उठाएगी। यही नहीं जब तक मदन दिलावर का निलंबन रद्द नहीं हो जाता। भाजपा सदन की कार्यवाही में हिस्सा नहीं लेगी। राठौड़ पीएम के प्रस्तावित सीकर दौरे की तैयारियों को लेकर पंचायत समिति में भाजपा नेताओं व पदाधिकारियों की बैठक लेने आए थे। इस मौके पर उन्होंने कहा कि मदन नहीं तो सदन नहीं के नारे के साथ भाजपा मदन दिलावर के निलंबन को रद्द करवाने की मांग करेगी। पत्रकारों के सवाल पर राठौड़ ने कहा कि बर्खास्त मंत्री राजेंद्र सिंह गुढ़ा के निलंबन से फिलहाल भाजपा को कोई लेना-देना नहीं।
राजेंद्र सिंह गुढ़ा फिलहाल कांग्रेस विधायक दल के सदस्य है। यदि कांग्रेस के विधायक दल से उनकी संबंधता नहीं होगी। उसके बाद पार्टी उन्हें लेकर निर्णय लेगी। फिलहाल गुढ़ा के निलंबन के बारे में कांग्रेस के नेता सोचे। उन्होंने गुढ़ा को भाजपा में शामिल करने के सवाल का जवाब देते हुए राठौड़ ने कहा कि यह संगठन का कार्य है। प्रदेश अध्यक्ष और राष्ट्रीय अध्यक्ष का क्षेत्राधिकार है। वे इस मामले में कुछ नहीं बोल सकते। इससे पहले राठौड़ ने भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं की बैठक ली और कहा कि यह शेखावाटी के लिए सौभाग्य की बात है कि दुनिया का सबसे लोकप्रिय नेता और हमारे देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सीकर आ रहे है। सूरजगढ़ विधानसभा से अधिक से अधिक संख्या में ना केवल कार्यकर्ता, बल्कि आमजन को सीकर पहुंचने के लिए आमंत्रित किया जाए। ताकि वे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को सुन सके। इस मौके पर भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष संतोष अहलावत, सांसद नरेंद्र कुमार, विधायक सुभाष पूनियां, भाजपा जिलाध्यक्ष पवन मावंडिया, प्रधान बलवान सिंह रघुनाथपुरा, चेयरमैन पुष्पा गुप्ता, पूर्व प्रधान कैलाश मेघवाल, भाजपा नेता सेवाराम गुप्ता, नीता यादव, रामावतार धोलिया, सतीश गजराज, संजय गोयल आदि ने भी विचार रखे।
सीएम ने अहसान को जूतों, लातों और थप्पड़ों से उतारा
इस मौके पर पत्रकारों से बातचीत करते हुए राठौड़ ने कहा कि मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने गुड़ा गांव में राजेंद्र सिंह गुढ़ा को लेकर सार्वजनिक मंच पर कहा था कि वे राजेंद्र सिंह गुढ़ा के अहसानमंद है। जिन्होंने उनकी सरकार बचाई। लेकिन दुर्भाग्यपूर्ण है कि गुढ़ा के इस अहसान को सीएम ने जूतों, लातों और थप्पड़ों से उतारा। उन्होंने कहा कि सदन चलता है तो नियुक्त और हटाए गए मंत्रियों को बात रखने की परंपरा रही है। लेकिन इस परंपरा को तोड़ा गया और जब लाल डायरी को लेकर गुढ़ा बोले तो उन्हें बोलने नहीं दिया गया। कांग्रेस के नेता उन पर टूट पड़े।
अविश्वासी लोगों के साथ मंत्रीमंडल चला रहे है गहलोत
प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने इस मौके पर कहा कि दुर्भाग्यजनक है कि अविश्वासी लोगों के साथ मुख्यमंत्री अशोक गहलोत अपना मंत्रीमंडल चला रहे है। मेरे साथ राजेंद्र गुढ़ा का गठजोड़ बताया जा रहा है। यदि गहलोत मंत्रीमंडल के किसी सदस्य का गठजोड़ मेरे साथ है। तो गहलोत को सावधान हो जाना चाहिए। पता नहीं कितने ही लोगों को वो अपनी आस्तीन में लेकर घूम रहे है। राठौड़ ने कहा कि उनके साथ गहलोत मंत्रीमंडल के सदस्यों का उनके साथ कब गठजोड़ हुआ, कैसा गठजोड़ हुआ और क्यों गठजोड़ हुआ। इसकी जांच करवाए और जवाब दें।
फ्री बिजली उपभोक्ता को देगी हाई वोल्टेज का करंट
सूरजगढ़ दौरे पर आए प्रतिपक्ष नेता राजेंद्र राठौड़ ने बड़ा बयान देते हुए कहा कि महंगाई राहत और फ्री बिजली की बात करने वाली प्रदेश सरकार जल्द ही बिजली उपभोक्ता को हाई वोल्टेज का करंट लगाने वाली है। उन्होंने कहा है कि प्रदेश के तीनों बिजली निगमों ने बिजली नियामक बोर्ड को एप्लीकेशन देकर बिजली उपभोक्ताओं से 2600 करोड़ रूपए का भार डालने की तैयारी कर ली है। अगर परमिशन मिल जाती है तो प्रति यूनिट बिजली 1.33 रूपए और महंगी होगी। उन्होंने कहा कि इस बार के बिलों में फ्यूल चार्ज के नाम पर सरकार ने 1476 करोड़ रूपए उपभोक्ताओं की जेब से निकाल लिए है।
पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा पर निशाना
उन्होंने पीसीसी चीफ गोविंद डोटासरा पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि वो कह रहे है कि राजेंद्र सिंह गुढ़ा मुझसे मिले हुए है तो यह कमजोरी डोटासरा की है कि एक कांग्रेस का मंत्री और प्रतिपक्ष नेता से मिला हुआ है। उन्होंने कहा कि पहली बार ऐसा देखा कि पहले रसगुल्ला खिलाया, फिर मुक्का खिलाया और फिर बाहर निकालकर बोल रहे है कि प्रतिपक्ष नेता से मिले हुए है।
प्रदेश की बहनों के साथ भी होगा भेदभाव
राठौड़ ने मुख्यमंत्री पर निशाना साधते हुए कहा कि मुख्यमंत्री प्रदेश की बहनों के साथ भी भेदभाव करने वाले है। प्रदेश की एक करोड़ 35 लाख महिलाओं को स्मार्ट फोन देने का वादा करते है और बोल रहे है कि इस बार रक्षा बंधन पर 40 हजार बहनों को स्मार्ट फोन दूंगा। तो शेष 95 हजार बहनों के साथ वे धोखा कर रहे है।
20 लाख का कवरेज महज 22 लोगों को दे पाई सरकार
उन्होंने कहा कि चिरंजीवी स्वास्थ्य योजना के बड़े बड़े विज्ञापनों के जरिए 25 लाख रूपए का हेल्थ कवरेज का दंभ भरने वाली सरकार अब तक 20 लाख का कवरेज महज 22 लोगों को दे पाई है। वहीं लंपी में पांच लाख से ज्यादा गौवंश काल का ग्रास हुआ था और 41 हजार गायों की सहायता देकर वाहवाही लूटी जा रही है।
लाल डायरी को करें सार्वजनिक
राठौड़ ने कहा कि लाल डायरी को अब सार्वजनिक करना चाहिए। क्योंकि गहलोत सरकार के मंत्री बोल रहे है कि इस लाल डायरी में 500 करोड़ की ब्लेक मनी का हिसाब है। यदि सरकार इसको सार्वजनिक नहीं करेगी। तो यह लाल डायरी पीछा नहीं छोड़ेगी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet