[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-खेतड़ी : युवा महोत्सव कार्यक्रम में विधायक ने 50 लाख के कार्यों की घोषणा की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-खेतड़ी : युवा महोत्सव कार्यक्रम में विधायक ने 50 लाख के कार्यों की घोषणा की

युवा महोत्सव कार्यक्रम में विधायक ने 50 लाख के कार्यों की घोषणा की

झुंझुनूं-खेतड़ी : जयसिंह राउमावि में खेतड़ी ब्लॉक स्तरीय राजस्थान युवा महोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि मुख्यमंत्री सलाहकार डॉ. जितेंद्र सिंह थे। अध्यक्षता नगरपालिका अध्यक्ष गीता देवी ने की। तहसीलदार विवेक कटारिया, सीबीईओ जितेंद्र कुमार सुरोलिया, कांग्रेस के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष गोकुलचंद सैनी, कांग्रेसी ओबीसी प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष लीलाधर सैनी, नगरपालिका अधिशासी अधिकारी सुरेश कुमार वर्मा, श्रवणदत नारनौलिया, महावीर प्रसाद तोगड़िया हरि सिंह ढिल्लन, सत्यवीर महारानिया व विनोद सोनी विशिष्ट अतिथि थे।

डॉ. जितेंद्र सिंह ने विधायक कोष से विद्यालय में रंग रोगन व मरम्मत के लिए 10 लाख, बालिका उच्च माध्यमिक विद्यालय के रंग रोगन के लिए 5 लाख, बस स्टैंड स्थित मैदान के लिए 10 लाख रुपए व खेतड़ी बार संघ में हाल बनाने के लिए 25 लाख रुपए देने की घोषणा की। इस दौरान प्रतियोगिता में प्रथम, द्वितीय, तृतीय स्थान पर आने वाले छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। ब्लॉक में 730 पंजीयन हुआ जिसमें से 330 प्रतिभागियों ने भाग लिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet