[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : गिरावड़ी में पैंथर ने चार बकरियों को मारा, 1 को घसीटकर पहाड़ी में ले गया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : गिरावड़ी में पैंथर ने चार बकरियों को मारा, 1 को घसीटकर पहाड़ी में ले गया

गिरावड़ी में पैंथर ने चार बकरियों को मारा, 1 को घसीटकर पहाड़ी में ले गया

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : उदयपुरवाटी इलाके में मनसा की पहाड़ियों में पैंथरों का कुनबा बढ़ने लगा है। अब यहां-वहां पैंथर दिखने लगे हैं। गिरावड़ी में शनिवार की रात पैंथर ने एक पशुपालक की चार बकरियों को मार दिया है।

जानकारी के अनुसार अरावली की पहाड़ियों के आसपास बसे बागोरा, गिरावड़ी, छापोली, कदंब कुंड, मणकसास, मनसा माता, गोरियां, धनावता सहित कई जगह पैंथर दिखने लगे हैं। इन गांवों में पालतू जानवरों का शिकार करने लगे हैं। शनिवार की रात गिरावड़ी में एक पशुपालक के घर घुसे पैंथर ने चार बकरियों को मार डाला। एक बकरी को उठाकर ले गया। फोरेस्टर रघुवीर सिंह के मुताबिक सोनू देवी पत्नी विनोद मेघवाल के घर में शनिवार की रात पैंथर ने तीन बकरियों को मार दिया व एक बकरी को साथ ले गया। सुबह पता लगने पर उसने सूचना दी। मंडावरा के पशु चिकित्सक प्यारेलाल चावला ने पोस्ट मार्टम किया। पशु पालक की ओर से मुआवजा के लिए आवेदन तैयार कर उच्च अधिकारियों को भिजवा दिया है।

इससे पहले भी कई जगह देखे गए पैंथर : फोरेस्टर रघुवीर सिंह के मुताबिक रविवार दोपहर बाद गिरावड़ी से खातेड़ा जोहड़ की तरफ गए तो वहां दो छोटे बच्चों के साथ मादा पैंथर दिखाई दी। नजदीक पहुंचने से पहले ही पैंथर अपने बच्चों के साथ पहाड़ियों में कहीं भाग गई।

धनावता के श्रवण गुर्जर ने मीडिया को बताया कि उनके घर के पहाड़ी के एकदम नजदीक हैं। वहां कई बार पैंथर आता है। दूर से देखकर पशुओं को उठाकर ले जाने का प्रयास करता है इसलिए ढाणी के लोगों को बहुत अलर्ट रहना पड़ता है।

मनसा माता की पहाड़ियों में पैंथर का कुनबा बढ़ने लगा है। वैसे शिकार के लिए जंगल में जानवर खूब हैं लेकिन कभी कभी बाहर भी आ जाते हैं। पैंथर के हमले से छोटे मवेशी मरने पर नियमानुसार चार हजार रुपए व बड़े पशु मरने पर 10 हजार रुपए मुआवजा दिया जाता है। -आरके हुड्डा, डीएफओ झुंझुनूं

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet