[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : घर में विस्फोट, महिला छत तोड़ती 25 फीट दूर गिरी:धमाके से दहला शहर; शव के टुकड़े पड़ोसी के छत पर बिखरे


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़ब्रेकिंग न्यूज़राजस्थानराज्य

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : घर में विस्फोट, महिला छत तोड़ती 25 फीट दूर गिरी:धमाके से दहला शहर; शव के टुकड़े पड़ोसी के छत पर बिखरे

घर में विस्फोट, महिला छत तोड़ती 25 फीट दूर गिरी:धमाके से दहला शहर; शव के टुकड़े पड़ोसी के छत पर बिखरे

झुंझुनूं-उदयपुरवाटी : घर में विस्फोट होने से महिला छत तोड़ते हुए 25 फीट दूर दूसरे मकान की छत पर जाकर गिरी। उसकी मौके पर ही मौत हो गई। बॉडी के टुकड़े इधर-उधर बिखर गए। दिल दहला देने वाला यह हादसा बुधवार को झुंझनूं के उदयपुरवाटी में हुआ।

बताया जा रहा है कि कमरे में बारूद रखा हुआ था, धमाका उसी में हुआ। लोगों ने बताया- इस्लामिया मदरसा के पास सुबह करीब 8 बजे इतनी तेज ब्लास्ट हुआ कि पूरे उदयपुरवाटी में इसकी आवाज सुनाई दी। इलाके में दहशत को माहौल हो गया। मौके पर बड़ी संख्या में लोग जमा भी हो गए।

जानकारी के अनुसार, पटाखा बनाने वाले मुस्लिम शौरगर के परिवार के सभी लोग अपने-अपने काम में लगे हुए थे। अफरीन (27) पत्नी जावेद भी अपने कमरे में कुछ कर रही थी तभी उसी कमरे में जोरदार विस्फोट हो गया और महिला उसके चपेट में आ गई। यहां करीब पांच-सात परिवार एक ही मकान में रहते हैं।

सूचना मिलने पर एएसआई रामसिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने शव को उदयपुरवाटी सीएचसी स्थित मोर्चरी में रखवाया और मौके पर जांच-पड़ताल शुरू कर दी है। एएसआई ने बताया कि मुस्लिम मदरसा के नजदीक जावेद के घर में हादसा हुआ है। महिला का क्षत-विक्षत शव पड़ोसी के घर की छत पर मिला है। विस्फोटक सामग्री के ब्लास्ट होने की सूचना है, लेकिन अभी इस बारे में ज्यादा कुछ नहीं कह सकते हैं।

धमाके की आवाज सुनकर मौके पर जुटे आसपास के लोग।
धमाके की आवाज सुनकर मौके पर जुटे आसपास के लोग।

दो बेटों की मां थी अफरीन

मृतका अफरीन का पति जावेद सांप पकड़ने का काम करता है। शादी विवाह के मौके पर रेडीमेड पटाखों की दुकान को चलाकर मजदूरी भी कर लेता है। उसके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा अयाज करीब साढ़े तीन साल का है तथा छोटा बेटा अदनान छह माह का है।

हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।
हादसे के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घटना की जानकारी ली।

20 साल पहले भी हुआ था हादसा, 5 लोगों की हुई थी मौत

जिस घर में बुधवार को हादसा हुआ है। उस घर में करीब 20 साल पहले भी हादसा हुआ था। उस समय विजय दशमी से पहले परिवार को रावण बनाने का ठेका मिला था। रावण बनाने का काम चल रहा था। इस दौरान विस्फोट से मकान ढह गया। परिवार के पांच सदस्यों की मौत हो गई थी।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet