[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं :  पालनहार लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीसी के माध्यम से करेंगे पालनहार योजना के लाभार्थियों से संवाद:बटन दबाकर पालनहारों के खाते में हस्तांतरित करेंगे बढ़ी हुई पालनहार राशि


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं :  पालनहार लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीसी के माध्यम से करेंगे पालनहार योजना के लाभार्थियों से संवाद:बटन दबाकर पालनहारों के खाते में हस्तांतरित करेंगे बढ़ी हुई पालनहार राशि

पालनहार लाभार्थी उत्सव 3 जुलाई को मुख्यमंत्री अशोक गहलोत वीसी के माध्यम से करेंगे पालनहार योजना के लाभार्थियों से संवाद:बटन दबाकर पालनहारों के खाते में हस्तांतरित करेंगे बढ़ी हुई पालनहार राशि

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं :  मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सोमवार 03 जुलाई को सम्पूर्ण राज्य के पालनहार योजना के तहत लाभ प्राप्त कर रहे बच्चों एवं पालनहारों के साथ लाभार्थी उत्सव मनाएंगे। सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक मो. अशफाक खान ने बताया कि सोमवार को सूचना केन्द्र सभागार में जिला स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें जिला कलक्टर डॉ खुशाल, जनप्रतिनिधि, प्रशासनिक अधिकारी एवं गणमान्य नागरिक व लाभार्थी भाग लेंगे। उन्होंने बताया कि लाभार्थी उत्सव में मुख्यमंत्री गहलोत वीडियो कॉन्फ्रेसिंग के माध्यम से राज्य के पालनहार योजना में लाभ प्राप्त कर रहे बच्चों के साथ संवाद करेंगे तथा बटन दबाकर जुलाई माह से बढ़ी हुई पालनहार राशि पालनहारों के खाते में हस्तांतरित करेंगे ।

खान ने बताया कि मुख्यमंत्री बजट घोषणा वर्ष 2023-24 के अनुसार पालनहार योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहे पालनहार को न्यूनतम राशि 0 से 6 वर्ष की आयु वर्ग के बालक -बालिकाओं हेतु 500 रुपए से बढ़ाकर 750 रुपए प्रतिमाह की गई है और 6 से 18 आयु वर्ग के बालक – बालिकाओं हेतु 1000 रुपए प्रतिमाह से बढ़ाकर 1500 रुपए प्रतिमाह की गई है। राज्य सरकार द्वारा लिए गए इस फैसले से पालनहार योजनान्तर्गत लाभ प्राप्त कर रहे बच्चों एवं उनके पालनहारों में काफी खुशी का माहौल है। उन्होंने जिले के पालनहारों से कार्यक्रम में अधिक से अधिक संख्या में भाग लेने की अपील की है। उल्लेखनीय है की 3 जुलाई को पेंशन लाभार्थी उत्सव आयोजित किया जाना था जो अब 14 जुलाई को आयोजित किया जायेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet