सिद्धमुख में कांग्रेस के भूप सिंह निर्विरोध बने उपप्रधान
सिद्धमुख में कांग्रेस के भूप सिंह निर्विरोध बने उपप्रधान
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पंचायतीराज आम चुनाव-2026 के तहत शनिवार को सिद्धमुख पंचायत समिति के उपप्रधान पद पर कांग्रेस के भूप सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। उपप्रधान पद की निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न हुई।
उप जिला निर्वाचन अधिकारी अर्पिता सोनी ने बताया कि राजस्थान पंचायतीराज अधिनियम, निर्वाचन नियमों एवं राज्य निर्वाचन आयोग के दिशा-निर्देशों के अनुसार सिद्धमुख तहसील कार्यालय में निर्वाचित पंचायत समिति सदस्यों की बैठक आयोजित की गई।
निर्वाचन प्रक्रिया के दौरान कांग्रेस प्रत्याशी भूप सिंह को निर्विरोध उपप्रधान निर्वाचित घोषित किया गया। इसके चलते उपप्रधान पद के लिए मतदान की आवश्यकता नहीं पड़ी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2579753