[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

हरियाणा-हिसार : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 मुख्यालय सोनीपत के प्रधान आर.के. नागर के नेतृत्व में मांगों के बारे में सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
राज्यहरियाणा

हरियाणा-हिसार : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 मुख्यालय सोनीपत के प्रधान आर.के. नागर के नेतृत्व में मांगों के बारे में सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई

हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 मुख्यालय सोनीपत के प्रधान आर.के. नागर के नेतृत्व में मांगों के बारे में सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई

हरियाणा-हिसार : हरियाणा संयुक्त कर्मचारी मंच से संबंधित हुड्डा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266 मुख्यालय सोनीपत के प्रधान आर.के. नागर के नेतृत्व में हिसार, जींद, तथा राज्य कमेटी के नेताओं की वार्ता पत्र द्वारा बुलाने पर, एचएसवीपी हिसार के अधीक्षक अभियंता हिसार, राजीव शर्मा तथा कार्यकारी अभियंता पवन वर्मा तथा डिप्टीसुप्रिडेंट हनुमान सिंह से लंबित मांगों के बारे में  दोपहर 1:00 बजे  से दोपहर 2:00 तक सौहार्दपूर्ण वातावरण में वार्ता हुई।

यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष आर के नागर ने बताया कि, माननीय अधीक्षक अभियंता और कार्यकारी अभियंता ने, सरदारा सिंह सी्रमैन तथा सतवीर सिंह सुपरवाइजर को रोड, इनस्पेक्टर के पदों पर प्रमोशन के लेटर जारी कर दिए हैं। तथा खराब हालत स्टाफ क्वार्टरों की तुरंत रिपेयर शुरू करने के आदेश जारी कर दिए हैं। इसी प्रकार रणधीर सिंह वाटर वरकक्ष सुप्रिडेंट जींद तथा ईश्वर सिंह रोहिल्ला इलेक्ट्रिशियन तथा अन्य कर्मचारियों के लंबित पड़े कार्यों का निपटारा भी टेबल पर ही कर दिया है। जींद, हिसार, भिवानी, डिवीजन और सभी कर्मचारियों के जो कार्य भी, कर्मचारियों की अधिकारियों के पास आएंगे उनको भी तुरंत निपटाने का आश्वासन दिया है।

प्रदेश अध्यक्ष आर के नागर ने बताया कि, सभी काम होने के पत्र जारी होने के बाद यूनियन ने अधीक्षक अभियंता और कार्यकारी अभियंता का बुका देकर और माला पहनाकर तथा मिठाई खिलाकर स्वागत किया है। अधिकारियों ने भी प्रदेश अध्यक्ष आरके नागर सहित स्टेट चेयरमैन रणधीर सिंह कालीरमन तथा शमशेरसिह घानिया प्रधान हिसार का भी अधिकारियों ने स्वागत किया है।

यूनियन शिष्टमंडल ने अधीक्षक एवं था और कार्यकारी अभियंता हिसार का धन्यवाद किया। और आपस में एक दूसरे का सहयोग करने का आश्वासन दिया।

अधिकारियों के साथ है यूनियन शिष्टमंडल में निम्नलिखित नेतागण सम्मिलित रहे, आर के नागर, रणधीर सिंह काली रमन, सतवीर सिंह सांगवान, शमशेरसिंह घानिया, महावीर सिंह नागर, सरदारा सिंह, राजवीर सिंह, सतनारायण गौतम, रमेश कुमार धनिया, सुरेश कुमार, दर्शन सिंह का गड़ा, रमेश मुहाल, ईश्वर सिंह रोहिल्ला, रणवीर सिंह, जगदीश सहित यूनियन के कई अधिकारि व मेम्बर मौजूद रहे।

 शमशेर सिंह घानिया सर्कल प्रधान हिसार तथा राज्य उपप्रधान मुख्यालय

आर के नागर-प्रदेश अध्यक्ष, हुडा जन स्वास्थ्य कर्मचारी यूनियन नंबर 1266,

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet