ऋषिकेश के संतों के सानिध्य में निकली प्रभात फेरी:चिड़ावा में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर किया स्वागत
ऋषिकेश के संतों के सानिध्य में निकली प्रभात फेरी:चिड़ावा में श्रद्धालुओं ने पुष्पवर्षा और माल्यार्पण कर किया स्वागत
चिड़ावा : चिड़ावा में श्री हरि कीर्तन प्रभात फेरी परिवार की ओर से मंगलवार सुबह प्रभात फेरी निकाली गई। इसमें ऋषिकेश से आए परमानंद दास महाराज और हर्ष कौशल शामिल हुए। प्रभात फेरी के दौरान श्रद्धालुओं ने हरे राम-हरे कृष्ण महामंत्र का संकीर्तन किया। नगर में जगह-जगह श्रद्धालुओं और नागरिकों ने संतों पर पुष्पवर्षा की और मालाएं पहनाकर स्वागत किया।
परमानंद दास महाराज और हर्ष कौशल ने प्रभात फेरी परिवार के सदस्यों को आशीर्वाद दिया। श्याम जांगिड़, अमित सूरजगढ़िया, प्रवीण वर्मा और कैलाश फूल वाला ने संतों को माला पहनाकर स्वागत किया। परिवार के सदस्यों ने संतों का आभार जताया और उनका आशीर्वाद लिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2569765


