[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में 16 दिसंबर को निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा:तीन दिन चलेगा महोत्सव, बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में 16 दिसंबर को निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा:तीन दिन चलेगा महोत्सव, बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं

चिड़ावा में 16 दिसंबर को निकलेगी जगन्नाथ रथयात्रा:तीन दिन चलेगा महोत्सव, बैठक में कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं

चिड़ावा : चिड़ावा में भगवान जगन्नाथ की 23वीं रथयात्रा 16 दिसंबर को निकाली जाएगी। तीन दिवसीय महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दिया जा रहा है। तैयारियों को लेकर बुधवार देर शाम पिलानी रोड पर बैठक हुई। आयोजन समिति के सदस्यों ने सुझाव दिए और तैयारियों की समीक्षा की। बैठक में रथयात्रा से ज्यादा से ज्यादा लोगों को जोड़ने पर जोर दिया गया।

इसके लिए शहर में टोलियां बनाकर लोगों को पीले चावल के साथ न्योता देने का फैसला लिया गया। समिति के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं। 16 दिसंबर को सुबह 10 बजे डालमिया खेलकूद परिसर से पिलानी रोड स्थित वृंदावन फार्म हाउस तक रथयात्रा निकाली जाएगी। रास्ते में जगह-जगह इसका स्वागत होगा।

बैठक में मुंबई प्रवासी प्रेम केडिया, परमानंद महाराज (ऋषिकेश), राकेश शर्मा (सूरजगढ़), श्याम जांगिड़, झंडी प्रसाद हिम्मतरामका, मनोहरलाल जांगिड़, राजकुमार जिसपाल, श्याम सुंदर पुजारी, राधेश्याम सुखाड़िया, रजनीकांत मिश्रा, सुशील शर्मा, शुभकरण बजाज, मूलचंद नरहड़िया, सुरेश मालानी, रामचंद्र शर्मा, विमल खेतान, प्रमोद अरड़ावतिया, विनीत पारीक, पुनीत श्रीमाल, मुरलीधर सैनी, महेश आजाद, शशि कांत पांडे, अमित सूरजगाड़िया, अशोक अग्रवाल, संजय शर्मा, रोहिताश महारानियां, प्रवीन वर्मा, रजत और राकेश सर्राफ मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77