[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जज के घर 22 लाख की चोरी, महिला होमगार्ड गिरफ्तार:ससुराल गई थीं मजिस्ट्रेट, पिता घर पहुंचे तो कैश-ज्वेलरी गायब मिली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

जज के घर 22 लाख की चोरी, महिला होमगार्ड गिरफ्तार:ससुराल गई थीं मजिस्ट्रेट, पिता घर पहुंचे तो कैश-ज्वेलरी गायब मिली

जज के घर 22 लाख की चोरी, महिला होमगार्ड गिरफ्तार:ससुराल गई थीं मजिस्ट्रेट, पिता घर पहुंचे तो कैश-ज्वेलरी गायब मिली

झुंझुनूं : झुंझुनूं में नेगोशिएबल इंस्ट्रूमेंट्स कोर्ट (NI) की मजिस्ट्रेट पूजा सिंह के घर चोरी के केस में पुलिस ने मंगलवार (24 नवंबर) को महिला होमगार्ड को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार चोरी 10 नवंबर को न्यू हाउसिंग बोर्ड में पूजा सिंह के बंद सरकारी क्वार्टर में हुई थी। सिंह के पिता 11 नवंबर को घर पहुंचे तो उन्हें चोरी की जानकारी मिली। इसके बाद मजिस्ट्रेट के पति डॉ संजीव ने करीब 22 लाख की ज्वेलरी और कैश की चोरी का मामला दर्ज कराया था। करीब 13 दिन की जांच के बाद चोरी के आरोप में महिला होमगार्ड भंवरी को गिरफ्तार किया है।

पिता घर पहुंचे तो शक हुआ: डीएसटी इंचार्ज हेमराज ने बताया कि मजिस्ट्रेट के पिता 11 नवंबर की सुबह जज के घर गए थे। पिता तेज सिंह जब सरकारी क्वार्टर पहुंचे तो मुख्य गेट खुला मिला। क्वार्टर का दरवाजा भी खुला था और गेट पर लगा ताला गायब था। अंदर एक कमरे की अलमारी खुली हुई थी। उसमें रखे सोने-चांदी के जेवर गायब मिले।

न सामान बिखरा था, न तोड़फोड़ हुई थी: घर के मुख्य गेट और क्वार्टर के दरवाजे पर ताले लगे थे, लेकिन पुलिस को तोड़फोड़ के स्पष्ट निशान नहीं मिले। अंदर सामान भी बिखरा नहीं था और केवल अलमारी से ज्वेलरी-कैश गायब थे। इसलिए घर और वहां की व्यवस्था की जानकारी रखने वाले व्यक्ति पर शक गहराया था।

होमगार्ड ही घर आती-जाती थी: जांच में सामने आया कि घर के दूसरे सामान को भी हाथ नहीं लगाया गया था। केवल अलमारी से जेवर गायब थे। इन परिस्थितियों में पुलिस को आशंका हुई कि वारदात में किसी ऐसे व्यक्ति का हाथ हो सकता है, जिसे सरकारी क्वार्टर की जानकारी हो और वहां तक पहुंचने का अवसर मिलता हो। इसलिए शक शुरू से ही मजिस्ट्रेट के क्वार्टर पर पोस्टेड होमगार्ड भंवरी पर था।

रीको क्षेत्र से ज्वेलरी और कैश बरामद: डीएसटी इंचार्ज हेमराज की टीम को आरोपी के रीको एरिया के घर की की जांच में चोरी का सामान मिला। होमगार्ड भंवरी की गिरफ्तारी के बाद पुलिस यह पता लगाने में जुटी है कि चोरी की वारदात में वह अकेली शामिल थी या उसका कोई भी साथी भी था।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77