[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

चिड़ावा में सफाई, अतिक्रमण की जांच, सड़क निर्माण की मांग:दो पार्षदों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, वार्ड में 29 सीसी सड़क बनवाने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चिड़ावाझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

चिड़ावा में सफाई, अतिक्रमण की जांच, सड़क निर्माण की मांग:दो पार्षदों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, वार्ड में 29 सीसी सड़क बनवाने की मांग

चिड़ावा में सफाई, अतिक्रमण की जांच, सड़क निर्माण की मांग:दो पार्षदों ने ईओ को सौंपा ज्ञापन, वार्ड में 29 सीसी सड़क बनवाने की मांग

चिड़ावा : चिड़ावा में पार्षद सुशीला सैनी और पूर्व पार्षद निरंजन सैनी ने अधिशासी अधिकारी गौतम शर्मा को ज्ञापन सौंपकर शहर में सफाई व्यवस्था सुधारने, अतिक्रमण की जांच कराने और सड़क-नाली निर्माण करवाने की मांग की। ईओ ने समस्याओं के समाधान के लिए कार्य करवाने का आश्वासन दिया।

सभी वार्डों में सफाई करवाने की मांग

ज्ञापन में चिड़ावा के सभी वार्डों में नियमित सफाई करवाने की मांग की गई। इसमें कहा गया कि सफाई नहीं होने से आम लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है।

मुख्य बाजार की गलियों में अतिक्रमण का मुद्दा उठाया

पार्षदों ने मुख्य बाजार से लगी गलियों में दुकानदारों की ओर से किए गए अतिक्रमण का मुद्दा उठाया। उन्होंने आरोप लगाया कि इन गलियों में छोटे दुकानदारों से किराया वसूला जा रहा है। ज्ञापन में इस मामले की जांच कर उचित कार्रवाई करने की मांग की गई।

वार्ड 29 में सीसी सड़क और नाली बनवाने की मांग

ज्ञापन में वार्ड 29 में निवास वर्मा से पवन वर्मा तक तथा मंगतूराम सैनी और सुरेश सैनी के प्लॉट के रास्ते पर सीसी सड़क बनवाने की मांग की गई। इसके अलावा श्याम मंदिर से बाछुका के मकान तक और राजू मनियार के मकान के रास्ते पर भी सीसी सड़क बनाने की मांग रखी गई।

वहीं, शिवालय मंदिर के आगे सीसी सड़क और पूनियां कॉम्प्लेक्स के पीछे फतेह सिंह कटारिया चौक में नाली निर्माण करवाने की मांग की गई। सुशीला और निरंजन सैनी ने नगर पालिका प्रशासन से ज्ञापन में बताई गई समस्याओं का प्राथमिकता से समाधान करने को कहा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77