बिरोल में अनीता नरेंद्र कड़वाल ने दूसरी बार संभाली सरपंच की कमान, ग्रामीणों ने किया सरपंच व पंचों का स्वागत
बिरोल में अनीता नरेंद्र कड़वाल ने दूसरी बार संभाली सरपंच की कमान, ग्रामीणों ने किया सरपंच व पंचों का स्वागत
जनमानस शेखावाटी सवांददाता : शैलेंद्र पारीक
नवलगढ़ : ग्राम पंचायत बिरोल में बुधवार को नवनिर्वाचित सरपंच अनीता नरेंद्र कड़वाल ने दूसरी बार सरपंच पद की शपथ लेकर कार्यभार ग्रहण किया। कार्यभार कार्यक्रम की शुरुआत पूजा-अर्चना के साथ हुई। इसके बाद ग्रामवासियों ने सरपंच अनीता नरेंद्र कड़वाल एवं सभी पंचों का माला और साफा पहनाकर स्वागत किया।
कार्यक्रम में पंच सरोज सैनी, कमलेश सैनी, पवन कुमार, राजेश कुमार, संजना कुमारी, पूनम, मोहर सिंह, महिपाल सिंह, श्रीचंद, सुनीता एवं सुमन देवी सहित अन्य जनप्रतिनिधि मौजूद रहे। स्वागत के बाद सरपंच ने विधिवत कार्यभार ग्रहण किया।

इस अवसर पर सरपंच अनीता नरेंद्र कड़वाल ने ग्रामीणों का आभार जताते हुए कहा कि पिछले कार्यकाल में उनके द्वारा किए गए विकास कार्यों पर ग्रामीणों ने दोबारा विश्वास जताया है। उन्होंने कहा कि गांव का विकास उनकी पहली प्राथमिकता रहेगा और सभी को साथ लेकर पंचायत के विकास के लिए कार्य किया जाएगा।
सरपंच ने गांव में शराब की समस्या को लेकर महिलाओं से विशेष रूप से सहयोग की अपील की। उन्होंने कहा कि गांव के विकास के साथ सामाजिक बुराइयों को दूर करने के लिए भी सामूहिक प्रयास जरूरी हैं।
कार्यक्रम के दौरान सभी पंचों ने सरपंच प्रतिनिधि नरेंद्र कड़वाल का माला एवं साफा पहनाकर विशेष अभिनंदन किया।
इस मौके पर पवन शर्मा, विनोद शर्मा, सुभाष सैनी, महावीर, केसर, राजेश, महेंद्र राड़, मेवाराम, गुलझारी मेघवाल, संदीप, आदित्य, तुलसीराम, मुरारी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण मौजूद रहे। ग्रामीणों ने नवनिर्वाचित सरपंच एवं पंचों को शुभकामनाएं देते हुए पंचायत के विकास में सहयोग का भरोसा दिलाया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2548698
