पिलानी विधायक ने नवनिर्वाचित सरपंचों का किया सम्मान:गांवों में पेयजल, सड़क, स्वच्छता और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील
पिलानी विधायक ने नवनिर्वाचित सरपंचों का किया सम्मान:गांवों में पेयजल, सड़क, स्वच्छता और शिक्षा को प्राथमिकता देने की अपील
पिलानी : पिलानी में विधानसभा क्षेत्र के नवनिर्वाचित सरपंचों का विधायक पितराम सिंह काला के पिलानी स्थित आवास पर स्वागत और सम्मान किया गया। विधायक ने सभी सरपंचों को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई देते हुए सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं दीं।विधायक काला ने कहा कि गांवों का विकास क्षेत्र की प्रगति का आधार है। उन्होंने सरपंचों से पेयजल, सड़क, स्वच्छता, शिक्षा और अन्य जनहित से जुड़ी सुविधाओं को प्राथमिकता देने की अपील की। उन्होंने कहा कि क्षेत्र के विकास और ग्रामीण इलाकों की समस्याओं के समाधान के लिए वे सभी सरपंचों के साथ मिलकर काम करेंगे। आपसी तालमेल और सामूहिक प्रयासों से गांवों का विकास किया जा सकता है।
ये रहे मौजूद
कार्यक्रम में बनगोठड़ी कलां की सरपंच सुनीता बांगड़वा, घूमनसर कलां की सरपंच प्रियंका, बजावा के सरपंच राजेश पूनिया, काजी के सरपंच नितिन पिलानिया और झारोड़ा के सरपंच लोकेन्द्र पाल सिंह तूंदवाल शामिल हुए। स्वामी सेही की सरपंच सरोज चौधरी, लाडूंदा के सरपंच मंदरूप कलिया और ऊधमपुर (स्यालू खुर्द) के सरपंच श्रवण कुमार भी समर्थकों के साथ पहुंचे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19





Total views : 2536496


