[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सुजानगढ़ में बस ने ऑटो को मारी टक्कर,एक की मौत:ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसुजानगढ़

सुजानगढ़ में बस ने ऑटो को मारी टक्कर,एक की मौत:ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

सुजानगढ़ में बस ने ऑटो को मारी टक्कर,एक की मौत:ओवरटेक करने की कोशिश में हुआ हादसा, अस्पताल ले जाते समय तोड़ा दम

सुजानगढ़ : सुजानगढ़ शहर की छापर रोड पर डीटीओ ऑफिस के पास इंडियन ऑयल पेट्रोल पंप के सामने शनिवार को बस और ऑटो की भिड़ंत हो गई। हादसे में ऑटो चालक की मौत हो गई। टक्कर के बाद ऑटो को बचाने के प्रयास में बस सड़क से उतरकर मिट्टी की खाई में चली गई। हादसे में किसी अन्य व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

छापर से सुजानगढ़ जा रहा था ऑटो

पुलिस ने बताया- बस नोखा से सुजानगढ़ की ओर जा रही थी। वहीं, ऑटो भी छापर से सुजानगढ़ आ रहा था। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, ओवरटेक करने के प्रयास में लोक परिवहन की बस ने ऑटो को टक्कर मार दी। इसके बाद ऑटो को बचाने के प्रयास में बस अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे मिट्टी की खाई में उतर गई।

अस्पताल ले जाते समय रास्ते में मौत

हादसे में ऑटो चालक ओमप्रकाश (50) पुत्र दीपचन्द प्रजापत गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें बगड़िया अस्पताल ले जाया जा रहा था, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। शव को बगड़िया अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया गया है। हादसे में बस या ऑटो में सवार अन्य किसी व्यक्ति के घायल होने की सूचना नहीं है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22