[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सीकर में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:दोस्त को कमरे पर फंदे से लटका मिला, कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

सीकर में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:दोस्त को कमरे पर फंदे से लटका मिला, कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था

सीकर में युवक ने फंदा लगाकर किया सुसाइड:दोस्त को कमरे पर फंदे से लटका मिला, कॉम्पिटिशन की तैयारी कर रहा था

सीकर : सीकर में 30 साल के युवक के सुसाइड का मामला सामने आया है। युवक सीकर में रहकर रेलवे NTPC की तैयारी कर रहा था। युवक का दोस्त उसे बार-बार कॉल कर रहा था। कॉल रिसीव नहीं करने पर वह उसके रूम पर गया तो युवक फंदे पर लटका मिला। पुलिस को मौके से कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

घटना सीकर के उद्योग नगर थाना इलाके में बस डिपो के पास शांति नगर एरिया की है। थोई के लादिया गांव का रहने वाला मुकेश कुमार मेघवाल (30) पुत्र बोदूराम मेघवाल सीकर में शांति नगर में किराए के मकान में रहकर रेलवे एनटीपीसी की तैयारी कर रहा था। जिसका शव बीती देर शाम पुलिस को उसके ही कमरे में फंदे पर लटका मिला। इसके बाद शव को एसके हॉस्पिटल की मोर्चरी में शिफ्ट करवाया गया। सुबह परिजनों की मौजूदगी में शव का पोस्टमार्टम हुआ है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार युवक मुकेश पिछले करीब एक डेढ़ साल से सीकर में रहकर प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहा था। गुरुवार सुबह उसके साथ रूम पर रहने वाला महावीर अपने काम के लिए निकल गया। इसके बाद सुबह 10 से 11 बजे के बीच युवक के ही एक दोस्त ने उसे कॉल करके कोई काम बताया था। तब युवक ने कहा कि उसे खांसी हो रखी है इसलिए वह दवा लेकर रेस्ट करेगा। इसके बाद दोस्त ने दोपहर में 1:30 बजे के बाद कई कॉल किए लेकिन शाम तक कोई भी कॉल मुकेश ने रिसीव नहीं किया।

ऐसे में दोस्त को मामला गड़बड़ लगा। जब वह मुकेश के किराए के कमरे पर आया तो वहां गेट हल्का सा खुला था। अंदर जाकर देखा तो मुकेश किसी मोटी चुन्नी के कपड़े से फांसी के फंदे पर लटका हुआ था। ऐसे में इसकी सूचना पुलिस को दी गई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची।

पुलिस को कोई भी सुसाइड नोट नहीं मिला। ऐसे में मौत के कारण का पता नहीं लग सका है। फिलहाल पुलिस अब मौत के कारणों का पता लगा रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22