[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पाटन की रीता यादव ने जीता सिल्वर मेडल:डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में 140 किलो वजन उठाया, एम्स में नर्सिंग अधिकारी के पद पर हैं तैनात


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़पाटनराजस्थानराज्यसीकर

पाटन की रीता यादव ने जीता सिल्वर मेडल:डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में 140 किलो वजन उठाया, एम्स में नर्सिंग अधिकारी के पद पर हैं तैनात

पाटन की रीता यादव ने जीता सिल्वर मेडल:डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में 140 किलो वजन उठाया, एम्स में नर्सिंग अधिकारी के पद पर हैं तैनात

पाटन : पाटन क्षेत्र की बेटी रीता यादव ने ऑल इंडिया ओपन डेडलिफ्ट चैंपियनशिप में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। भोपाल के तात्या टोपे स्टेडियम में आयोजित प्रतियोगिता में रीता ने अंडर-70 किलोग्राम भार वर्ग में 140 किलो वजन उठाकर दूसरा स्थान हासिल किया।

प्रतियोगिता में देशभर के खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। रीता यादव वर्तमान में एम्स भोपाल में नर्सिंग अधिकारी के पद पर कार्यरत हैं। नौकरी की जिम्मेदारियों के साथ वे नियमित रूप से अभ्यास करती हैं और खेल के प्रति अपना जुनून बनाए हुए हैं।

नौकरी के साथ जारी रखा अभ्यास

रीता यादव पाटन तहसील की ग्राम पंचायत बेगा की नांगल निवासी रोहिताश यादव की बेटी हैं। उन्होंने अपनी मेहनत और नियमित अभ्यास के दम पर राष्ट्रीय स्तर की प्रतियोगिता में यह उपलब्धि हासिल की। इससे पहले इसी साल फरवरी में रीता ने जिला स्तरीय पावरलिफ्टिंग चैंपियनशिप में पहला स्थान हासिल कर स्वर्ण पदक जीता था।

क्षेत्र में खुशी, लोगों ने दी बधाई

रीता की इस उपलब्धि पर एम्स भोपाल के सहकर्मियों, क्षेत्र के गणमान्य लोगों और खेल प्रेमियों ने खुशी जताते हुए उन्हें बधाई दी। लोगों ने इसे क्षेत्र के लिए गौरव की उपलब्धि बताते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22